TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

ब्वॉयफ्रेंड ने किया मॉलेस्ट, माफिया के खिलाफ दी गवाही; फिर भी स्टारडम कायम, पहचाना कौन है ये हसीना?

Actress Preity Zinta Throwback: बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी है जिसे उसके बॉयफ्रेंड ने मॉलेस्ट किया था। वहीं एक्ट्रेस माफिया के खिलाफ गवाही भी दे चुकी हैं। वहीं आज भी उनका स्टारडम कायम है। आइए बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें।

Actress Preity Zinta Throwback: बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। आज हम ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी रियल लाइफ में कई चुनौतियों का सामना किया। निजी लाइफ में उतार-चढ़ाव के बावजूद भी वह अपना स्टारडम कायम रखने में कामयाब रहीं। इस एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड ने मॉलेस्ट किया। अंडरवर्ल्ड ने धमकी दी, फिर एक्ट्रेस ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया। जी हां हम बात कर रहे हैं डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की। आइए आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें शेयर करते हैं।

13 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में एक हैं। 13 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने पिता को खो दिया था। इस हादसे में उनकी मां नीलप्रभा भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस उम्र से पहले ही बड़ी हो गई थीं। एक्ट्रेस के दो भाई हैं। एक भारतीय सेना में अधिकारी हैं, वहीं दूसरा भाई कैलिफोर्निया में रहता है।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

बचपन में प्रीति लड़कों की तरह रहती थीं। आज उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में गिना जाता है। 1996 में एक्ट्रेस ने पर्क चॉकलेट का एक एड किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट मूवीज दी। प्रीति ने 'वीर जारा', 'कोई मिल गया', 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके', 'लक्ष्य' और 'क्या कहना' जैसी कई मूवी में काम किया है। यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein OTT Release: पुरानी फॉर्म में दिखे अक्षय कुमार, इन 5 कॉमेडी सीन्स को देख नहीं रुकेगी हंसी

अंडरवर्ल्ड माफिया के खिलाफ गवाही

साल 2003 में एक्ट्रेस विवादों में तब घिर गई थीं जब उन्होंने अंडरवर्ल्ड माफिया के खिलाफ गवाही दी थी। प्रीति और सलमान खान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' मूवी में अपना पैसा लगाने वाले भरत शाह को अंडरवर्ल्ड के माफिया छोटा शकील के कॉन्टेक्ट में आने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान प्रीति ने उसके खिलाफ गवाही दी थी। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस को धमकियां भी मिलने लगी थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बड़ी ही निडरता से इसका सामना किया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस मामले के बारे में बताया था।

बॉयफ्रेंड पर छेड़खानी का आरोप

वहीं प्रीति साल 2005 से 2009 तक बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं 2014 में उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में वाडिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में वाडिया के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी थी। प्रीति 2009 तक आईपीएल टीम की मालिक होने वाली इकलौती महिला थीं। आज भी वह आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की हीरोइन, डबल उम्र के एक्टर संग की शादी, पहले बच्चे की मौत का गम फिर पति ने भी छोड़ा साथ

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.