Ram Charan's Sister Sreeja: साउथ स्टार राम चरण चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म पेद्दी को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच उनकी बहन श्रीजा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा, जिससे हर कोई हैरान रह गया है. बता दें श्रीजा ने अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड शिरीष भारद्वाज के साथ घर से भागकर शादी रचाई थी. उस समय उन्होंने अपने परिवार के विरोध का हवाला देते हुए मीडिया और पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी. हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया. 2008 में श्रीजा ने बेटी निवृत्ति भारद्वाज को जन्म दिया. वहीं साल 2011 में श्रीजा ने शिरीष और उनके परिवार के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया और 2014 में उनका तलाक हो गया.

मेन्टल हेल्थ पर राम चरण की बहन

दरअसल हाल ही में राम चरण की छोटी बहन और मेगास्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मेंटल हेल्थ की मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में श्रीजा ने बताया कि वो मेंटली काफी परेशान हैं. लंबे समय तक उन्होंने अपनी पहचान को अतीत की घटनाओं से ही तय होने दिया.

---विज्ञापन---

सोच में पड़ीं श्रीजा

वीडियो में श्रीजा ने कहा, "मैं एक ऐसी सोच में फंसी हुई थी कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है, और मुझे इतना दर्द क्यों सहना पड़ रहा है? एक के बाद एक मुश्किलें क्यों आ रही हैं और मैंने ऐसा क्या किया है कि मुझे यह सब झेलना पड़ रहा है? और इस सफर में मैं 'विक्टिमहुड' की उस सोच से आगे बढ़ी और यह समझा कि जिंदगी बस मेरे साथ घटित नहीं होती, बल्कि उसे बनाने की ताकत मुझमें है."

मेरा दर्द अभी भी मेरा एक हिस्सा है

आगे श्रीजा ने कहती हैं कि, "अपनी जिंदगी के ज्यादातर समय में मैंने खुद को अपने दर्द अपने अतीत और अपनी मुश्किलों से ही पहचाना. मेरे लिए, मेरी पहचान उन सभी चीजों से बनी थी जो मेरी जिंदगी में गलत हुई थीं, लेकिन अब मैंने उससे आगे देखना शुरू किया. हां, मेरा दर्द अभी भी मेरा एक हिस्सा है, लेकिन मैं सिर्फ वही नहीं हूं. एक इंसान में और भी बहुत कुछ होता है और उन पहलुओं को खोजना मेरे लिए इस सफर के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक रहा है."

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---