TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

पवन सिंह का गाना ‘Sadiya Bulukiya’ पर धड़ल्ले से बन रही रील, यूट्यूब पर 58 मिलियन के पार व्यूज

Pawan Singh Song Sadiya Bulukiya: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना 'सड़िया बुलूकिया' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने पर लोग धडंल्ले से रील बना रहे हैं।

Pawan Singh Song Sadiya Bulukiya
Pawan Singh Song Sadiya Bulukiya: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों के लोग दिवाने हो जोते हैं। एक्टर और सिंगर पवन सिंह का जो भी गाना रिलीज होता है वो सुपरहिट बन जाता है। पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने में पवन सिंह का रोमांस और डांस देखकर फैंस इंप्रेस हो रहे हैं। एक्टर का चार महीने पहले भोजपुरी गाना 'सड़िया बुलूकिया' रिलीज हुआ था। इस भोजपुरी सॉन्ग में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह थीं। सिंगर के इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है इस गाने पर लोग लगातार रील और वीडियो बना कर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। भोजपुरी गाना 'सड़िया बुलूकिया' को यूट्यूब पर 58 मिलियन (5 करोड़ 80 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 21 जून 2024 को ये गाना रिलीज हुआ था। इस गाने के लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखे हैं। वीडियो देखकर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: शादी के बाद पत्नी संग बॉयज हॉस्टल में रहे पंकज त्रिपाठी, इंटरव्यू में मृदुला ने रिवील की लव स्टोरी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.