Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी पारी शुरू कर दी है. रिलीज होते ही फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं इसकी कमाई में तेजी से बढ़त देखने को मिल रही है और ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है.
फिल्म की कहानी को स्टारकास्ट को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है. इंडस्ट्री के कलाकार लगातार आदित्य धर, रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी टीम को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर स्टार्स लगातार धुरंधर 2 को लेकर अपना रिव्यू शेयर शेयर कर रहे हैं. हर कोई डायरेक्टर आदित्य धर और फिल्म में शामिल कलाकारों की तारीफ कर रहा हैं.
---विज्ञापन---
'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने खुद को बताया पीएम मोदी का अंधभक्त
इसी कड़ी में एक्ट्रेस और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेनू देसाई ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर की धुरंधर का रिव्यू शेयर किया है. रेनू ने लिखा, “अगर आपके मन में हमारी सेना और हमारी इंटेलिजेंस एजेंसियों के लिए जरा भी इज्जत है, जिनकी वजह से हम अपने आरामदायक घरों में चैन से रहते और सोते हैं और फिर भी आप अपने ही देश के बारे में बकवास करते हैं, तो प्लीज ‘धुरंधर 1 और 2’ जरूर देखें. आपका फर्ज है कि आप धर्म का पालन करें, कभी भी फल की इच्छा न करें. जीत का वादा आपको गुमराह न करे. युद्ध का मैदान आपको पुकार रहा है, अपने कर्मों में अडिग रहें. भगवद गीता—अध्याय 2, श्लोक 47.”
---विज्ञापन---
इसके अलावा इंस्टाग्राम पर एक दूसरी स्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुद को बीजेपी और पीएम मोजी जी का गर्वित अंधभक्त बताया है.