Padma Awards 2025: केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2025 को पद्म पुरस्कारों की अनाउंसमेंट कर दी है। इस साल कुल 139 हस्तियों को सम्मानित किया गया है। इनमें 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से नवाजा गया है। सामाजिक कार्य, खेल, इंजीनियरिंग, कला, साहित्य, सार्वजनिक मामलों, चिकित्सा, शिक्षा, सिविल सेवा, व्यापार, विज्ञान और उद्योग जैसे क्षेत्रों में यह सम्मान दिया जाता है। इसी क्रम में पंकज उधास को पद्म भूषण और शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित हस्तियां

शारदा सिन्हा: लोकगायिका शारदा सिन्हा को कला जगत में उनके उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। साल 2024, 5 नवंबर को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम: भारत के फेमस वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। कुमुदिनी लाखिया: कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर कुमुदिनी लाखिया को डांस कैटागरी में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।  

पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियां

पंकज उधास: प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनका निधन 72 साल की उम्र में 26 फरवरी 2024 को हो गया था। नंदमुरी बालकृष्ण: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। अनंत नाग: कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने एक्टर अनंत नाग को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। शेखर कपूर: 'बैंडिट क्वीन' जैसी फेमस फिल्म के डायरेक्शन के लिए शेखर कपूर को फिल्म डायरेक्शन के कैटेगरी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। शोभना चंद्रकुमारी: फेमस डांसर और एक्ट्रेस शोभना चंद्रकुमारी को डांस के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। जतिन गोस्वामी: असम के क्लासिकल डांसर और कोरियोग्राफर जतिन गोस्वामी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म श्री से सम्मानित हस्तियां

अरिजीत सिंह: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को सिंगिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अशोक लक्ष्मण सराफ: फेमस कॉमेडियन अशोक लक्ष्मण सराफ को फिल्म और थिएटर में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। बेगम बटूल: राजस्थान की लोकगायिका बेगम बटूल को लोक संगीत में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। जसपिंदर नरूला: बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला को सिंगिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें:  Sky Force BO Day 2: अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ की कमाई में भारी उछाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिये सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई देते हुए लिखा, "सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। उनकी मेहनत और योगदान सच में प्रेरणादायक है। हर एक विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का प्रतीक है, जिन्होंने बहुत से लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वे हमें एक्सीलेंस के लिए प्रयास करने और सेल्फलेस होकर समाज की सेवा करने को सिखाते हैं।" यह भी पढ़ें: Vedang Raina संग डेटिंग पर क्या बोलीं Khushi Kapoor? प्रपोज पर शॉकिंग खुलासा