TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बिग बॉस 18 में नजर आएंगे पुराने कंटेस्टेंट, मेकर्स ने Manisha Rani को किया अप्रोच?

बिग बॉस 18 में इस बार पुराने कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। इनमें से एक नाम मनीषा रानी का भी सामने आ रहा है। वहीं इस बार शो की थीम भी कुछ अलग होने वाली है। अब दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Bigg Boss 18 Manisha Rani: बिग बॉस 18 का आगाज हो चुका है। जल्द ही यह शो टीवी पर शुरू होने जा रहा है। सलमान खान के शो में इस बार की थीम काफी अलग होने वाली है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं। अब फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं शो में इस बार पुराने कंटेस्टेंट के होने की भी खबर सामने आ रही है। इसी में एक नाम मनीषा रानी का भी शामिल है।

इस बार की थीम बिल्कुल अलग

कलर्स चैनल पर शो जल्द ही शुरू होगा। मेकर्स ने इस बार की थीम पास्ट, प्रजेंट और फ्यूचर पर रखी है। इसकी वजह से शो में नए के साथ पुराने कंटेस्टेंट भी नजर आ सकते हैं। Biggboss.tazakhabar के सोशल मीडिया अकाउंट पर मनीषा रानी के शो में शामिल होने की हिंट दी गई है। हालांकि मनीषा की तरफ से इस बात की कोई पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार शो के मेकर्स ने मनीषा को अप्रोच किया है।

मनीषा रानी का नाम आया सामने

मनीषा रानी पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्हें जनता ने खूब पसंद किया था। हालांकि मनीषा शो तो नहीं जीत पाई थी लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता था। शो खत्म होने के बाद मनीषा को काफी लोकप्रियता भी मिली। 'झलक दिखला जा' शो में मनीषा ने अपने डांस मूवज से शो की ट्राफी अपने नाम कर ली थी। उसके बाद से वह सोशल मीडिया पर एक स्टार बन गईं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में दिखेंगी नताशा स्टेनकोविक? हार्दिक से तलाक के बाद मेकर्स ने किया अप्रोच

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ भी लिस्ट में शामिल

सलमान खान के शो में इस बार हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी शो में पार्टिसिपेट करेंगी। वहीं शो में पुराने कंटेस्टेंट भी नजर आएंगे। biggboss_khabriii के मुताबिक बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी भी शो में एक बार फिर दिखाई दे सकते हैं।

जल्द रिलीज होगा टीजर

बॉलीवुड के दबंग के इस शो की हाइप बहुत ज्यादा बनी हुई है। इस शो के दर्शक भारी संख्या में है। अब फैंस के लिए भी अच्छी खबर है जल्द ही शो का टीजर भी रिलीज होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह में टीजर रिलीज हो सकता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.