---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna नहीं इस एक्ट्रेस को मिला फिल्मफेयर साउथ बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, बेस्ट एक्टर बने अल्लू अर्जुन

Best Actress: हाल ही में साउथ सिनेमा का 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन हुआ, जहां साउथ के दिग्गज कलाकारों को पुरस्कारों से नवाजा गया. साउथ सुपरस्टार ने यहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड इस हसीन अदाकारा को मिला.

Best Actress: हाल ही में 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ का आयोजन हुआ, जहां साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2: द रूल में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) - तेलुगु का अवॉर्ड जीता. ये अल्लू अर्जुन का सातवां फिल्मफेयर अवॉर्ड है. अल्लू अर्जुन को लगातार पूरे देशभर में पसंद किया जा रहा है. उनकी फिल्म ‘पुष्पा’ के दोनों पार्ट को भरपूर प्यार मिला, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं.

अवॉर्ड फंक्शन में सम्मानित होते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैंने इस अवॉर्ड को अनगिनत बार आंखें बंद करके सोचा है, और आज मैं इसे आंखें खोलकर पकड़कर खुश हूं." उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़े हर एक व्यक्ति का दिल से धन्यवाद किया.

---विज्ञापन---

इस एक्ट्रेस ने जीता 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड

अब बात करें बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड की, तो इस मामले में साउथ की बेहतरीन अदाकारा साई पल्लवी ने बाजी मारी है. साई पल्लवी ने बेस्ट एक्ट्रेस का 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ अवॉर्ड जीता है. अवॉर्ड लेते हुए साई पल्लवी ने अपनी भावुक स्पीच में कहा, "मैं इस अवॉर्ड को उस परिवार को समर्पित करना चाहती हूं जिन्होंने हमें उनकी कहानी बताने की अनुमति दी." आगे एक्ट्रेस ने कहा, "अमरन ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया है." आगे साई ने अपने गाने 'मलरे' की भी बात की, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. साई ने केरल में अपनी पहली फिल्म करने पर खुशी जताई और कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही एक और मलयालम फिल्म करूं." साई पल्लवी की बातों ने हर किसी को भावुक कर दिया.

---विज्ञापन---

बता दें हाल ही में 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ का आयोजन केरल टूरिजम के साथ अडलक्स इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर में किया गया. इस समारोह में मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु सिनेमा के कई कलाकारों को सम्मानित किया गया.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---