Bigg Boss 18 Top 3 Contestants: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है। शो पहले लोगों को काफी बोर रहा था, मगर जैसे-जैसे फिनाले का दिन पास आ रहा है तो लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। शो में अब सिर्फ 9 ही लोग बचे हैं और अब इन 9 में से किसके हाथ इस सीजन की ट्रॉफी लगती है, वो देखने लायक होने वाला है। मगर उससे पहले ही बिग बॉस 18 के टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं, आइए बताते हैं कि यह तीन कंटेस्टेंट कौन हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Poll: ‘लेडी दबंग’ है ये कंटेस्टेंट, 4 मेल कंटेस्टेंट पर पड़ती है भारी

रजत दलाल नहीं BB18 के टॉप 3 कंटेस्टेंट!

बिग बॉस 18 का फिनाले को अब 10 बचे हैं और इन दिनों में शो से 4 लोगों का पत्ता साफ होने वाला है। शो में फिलहाल रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नॉमिनेट हैं और इनमें से कोई इस वीक घर से बेघर हो जाएगा। इसी बीच कमाल आर खान उर्फ केआरके ने एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 18 के टॉप 3 कंटेस्टेंट (Bigg Boss 18 Top 3 Contestants) नाम बताए हैं, जिनमें रजत दलाल का नाम शामिल नहीं है।

बिग बॉस 18 टॉप 3 कंटेस्टेंट लिस्ट  (Bigg Boss 18 Top 3 Contestants)

केआरके ने अपने ट्वीट में बिग बॉस 18 के टॉप-3 कंटेस्टेंट जिन 3 कंटेस्टेंट को बताया है, वो  विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर हैं। केआरके के मुताबिक, बिग बॉस 18 के फिनाले में टॉप 3 कंटेस्टेंट में रजत दलाल और अविनाश मिश्रा को जगह नहीं मिलेगी। वैसे इंटरनेट पर भी ऐसी ही चर्चा है कि रजत दलाल को जानबूझकर बिग बॉस के मेकर्स बेघर करने का प्लान बना रहे हैं।

क्या बेघर होंगे रजत दलाल?

बिग बॉस 18 में इस समय रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नॉमिनेट हैं और इन तीनों में से कोई एक इस वीक शो से आउट होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि मेकर्स रजत दलाल को शो से बाहर करने का प्लान बना रहे हैं और इस वीक शो से दमदार कंटेस्टेंट को ही इविक्ट किया जाएगा। सोशल मीडिया पर एक यूजर का कहना है कि रजत दलाल से पहले  बिग बॉस ओटीटी 3 से लवकेश कटारिया और फिर बिग बॉस 17 के अनुराग डोभाल, एल्विश के सभी दोस्तों को इसी तरह पूरा प्लान करके शो से बाहर निकाला गया है। यह भी पढ़ें: 45 करोड़ की फिल्म, 190 करोड़ कमाई, गाने और डॉयलॉग्स भी हुए सुपरहिट