बॉलीवुड एक्टर्स अपने सपने पूरे करने के लिए काफी मुश्किल दौर से भी गुजरते हैं। बड़े-बड़े सपनों के पीछे उनकी स्ट्रगल्स भी छुपी होती हैं। वहीं वो अपने करियर के आगे कभी भी अपने प्रॉब्लम्स को आने नहीं देते। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने सपने पूरे करने के लिए काफी स्ट्रगल्स का सामना किया। ये एक्ट्रेस मुंबई सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर आई थीं, लेकिन आज उनका नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वहीं आज उनकी नेटवर्थ करोड़ों में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की। चलिए आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी होने पर शर्मिंदा…’, Saba Qamar का पुराना वीडियो वायरल; रोते हुए बताई थी आपबीती

बिग बॉस से मिली पहचान

नोरा फतेही ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने सीजन 10 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। इसके बाद से बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए खुल गए थे। आज इंडस्ट्री में जब भी डांस का जिक्र किया जाता है तो नोरा का नाम उस लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। एक्ट्रेस को ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर दिलबर’ से पहचान मिली।

कनाडा से मुंबई आईं एक्ट्रेस

वहीं नोरा का जन्म कनाडा में हुआ। कनाडा से एक्ट्रेस मुंबई सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर आई थीं। पेट पालने के लिए उन्होंने हुक्का बार में भी काम किया। बॉलीवुड में काम मिलने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। एक्ट्रेस 'बाहुबली: द बिगिनिंग', 'सत्यमेव जयते', 'भारत', 'एन एक्शन हीरो' और कई अन्य बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

कितनी है नेटवर्थ?

एक्ट्रेस आज एक गाने के लिए 2 करोड़ की मोटी रकम वसूलती हैं। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 30 करोड़ रुपये से 50 करोड़ के आसपास बताई जाती है। हाल ही में वो ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आईं और ऑडियंस ने उनके काम की काफी तारीफ भी की। यह भी पढ़ें: IGL विवाद के बाद पहली बार मिले अपूर्वा और समय, सोशल मीडिया पर तस्वीरों ने मचाया धमाल