कैसी लाइफ जीती थीं अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर? कभी पति संग गैराज में रहकर किया गुजारा!
अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने के बाद उनके रॉयल अंदाज की चर्चा हो रही है। लेकिन कभी उन्होंने बेहद कठिन दौर भी देखा था। उनके पति सुरेंद्र कपूर को जब पृथ्वीराज कपूर ने बॉलीवुड में करियर के लिए मुंबई बुलाया, तब उनके पास रहने की जगह तक नहीं थी। ऐसे में पृथ्वीराज कपूर ने अपने गैराज में उन्हें रहने की जगह दी। निर्मल और सुरेंद्र कपूर ने वहीं से अपनी लाइफ की नई शुरुआत की।
निर्मल कपूर ने शुरुआती दिनों में कपड़े सिलकर घर चलाया। धीरे-धीरे सुरेंद्र कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई और उनका परिवार मिडिल क्लास इलाके में किराए के घर में रहने लगा। उनके बेटे बोनी, अनिल और संजय कपूर ने फिल्मों में नाम कमाया और कपूर परिवार धीरे-धीरे शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुंचा। निर्मल कपूर ने अपनी लाइफ के आखिरी सालों में शाही अंदाज में जिंदगी जी। हैवी सूट, महंगी ज्वेलरी और पफ हेयरस्टाइल उनके रॉयल लुक की पहचान बन गई थी। उनका जीवन संघर्ष, सफलता और परिवार के साथ जुड़ी भावनाओं की मिसाल बन गया।
यह भी पढ़ें: ‘तू झूम’ फेम आबिदा परवीन का इंस्टाग्राम भारत में ब्लॉक, क्या ‘कोक स्टूडियो’ की बढ़ी मुश्किलें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.