जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। पॉलिटिशियन से लेकर फिल्म स्टार तक इस हमले पर दुख जता रहे हैं। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस घटना पर बात की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम हमले पर एक्टर का खूब गुस्सा फूटा। इसके साथ ही उन्होंने दुख भी जाहिर किया। वहीं कश्मीर वासियों पर भी उन्होंने बात की। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं नवाज ने क्या कुछ कहा? यह भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले जैसी घटनाएं दोबारा न हों…’, जानें इंटरव्यू में क्या बोले एक्टर अजित कुमार?

घटना को बताया शर्मनाक

नवाज ने एएनआई से इस शर्मनाक घटना पर बात की। एक्टर ने कहा कि बेशक कश्मीर हमले पर बहुत गुस्सा और दुख है। हमारी सरकार इस पर काम कर रही है और जल्द ही जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा दी जाएगी। जो भी हुआ वो वाकई शर्मसार करने वाला था। इससे पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कश्मीरियों के लिए सभी के दिल में प्यार

नवाजुद्दीन ने आगे कहा कि मैंने खुद कुछ चीजें नोटिस की हैं और कहा कि इस घटना से कश्मीर के लोगों में काफी गुस्सा है। जिस तरह से कश्मीरी लोग पर्यटकों का स्वागत करते हैं वो पैसों से भी ऊपर की चीज है। कश्मीर के लोगों के लिए सभी के दिल में बहुत प्यार भी है। जब भी वो वहां से वापस आते हैं, कश्मीरियों की खूब तारीफ करते हैं। साथ ही ये काफी सही भी है।

27 मासूमों ने गंवाई जान

एक्टर ने कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरा देश साथ में हो गया है। चाहे वो हिंदू हो, सिख हो, इसाई हो या फिर मुस्लिम हो। ये वाकई गर्व की बात है। इस एक घटना ने पूरे देश को साथ में ला दिया है। बता दें पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई। ये हमला साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद सबसे घातक हमलों में से एक था। यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor के साथ दिखा पाकिस्तानी शख्स कौन? सोशल मीडिया पर फोटोज हो रहीं वायरल