TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बिकनी पहन हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा गंवार… एक फिल्म ने बदल दी मृणाल की किस्मत; आज 100 करोड़ की मालकिन

Mrunal Thakur Throwback Story: मृणाल ठाकुर आज भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम है। लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया था।

Mrunal Thakur Throwback Story: बॉलीवुड में आने के बाद अक्सर एक्ट्रेस बॉडी शेमिंग का शिकार होती रहती हैं। उन्हीं में से एक एक्ट्रेस है जिसने ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद भी हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई। एक समय था जब लोग उन्हें गंवार कहकर बुलाते थे। आज ये एक्ट्रेस 100 करोड़ की मालकिन हैं। एक फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था। हम बात कर रहे हैं टीवी से बॉलीवुड में आने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की। लोगों ने इन्हें एक्टिंग पर नहीं बल्कि उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया। आइए जानते हैं मृणाल की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें।

टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है नाम

मृणाल ठाकुर आज सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। इनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मृणाल साउथ इंडस्ट्री में भी काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस बनने के लिए मृणाल ने कॉलेज छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की।

टीवी सीरियल्स से की करियर की शुरुआत

'कुमकुम भाग्य' और 'मुझसे कुछ कहती हैं...ये खामोशियां' सीरियल्स ने मृणाल को घर-घर फेमस कर दिया। लोग उन्हें पसंद करने लगे। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'लव सोनिया' मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की। हालांकि यह मूवी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन लोगों ने उनके अभिनय की तारीफ की।

ऋतिक रोशन के साथ दी हिट मूवी

एक्ट्रेस ने इसके बाद फिल्में करने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने जॉन अब्राहम और रवि किशन के साथ 'बाटला हाउस' मूवी की। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। मृणाल को इसके बाद ऋतिक रोशन के साथ 'सुपर 30' में देखा गया। फिल्म में मृणाल की एक्टिंग की तारीफ भी खूब हुई। यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को भी करना चाहिए री-रिलीज, हिट की गारंटी पक्की

फोटोग्राफर ने की थी बॉडी शेमिंग

एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि एक फोटोग्राफर ने उन्हें गांव की लड़की तक बोल दिया था। हालांकि बाद में फोटोग्राफर ने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी थी।

'सीता रामम' मूवी ने बनाया सुपरस्टार

एक्ट्रेस ने बताया कि इन सब चीजों को नजरअंदाज करके मैंने अपना सपना जिंदा रखा। इसके बाद उन्होंने दुलकर सलमान के साथ 'सीता रामम' मूवी में जबरदस्त वापसी की। इस मूवी ने मृणाल को रातों रात स्टार बना दिया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि फेम के बाद उन्हें और भी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने एक वेकेशन के दौरान बिकिनी पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।

इन मूवीज और सीरीज में कर चुकीं काम

मूवीज के साथ-साथ एक्ट्रेस 'मेड इन हेवन 2' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसी सीरीज भी कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ मूवी 'हाय नन्ना' की थी, जो सुपरहिट थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस को लास्ट 'कल्कि 2898 AD' में कैमियो में देखा गया था। यह भी पढ़ें: Devara की धमाकेदार ओपनिंग, जूनियर NTR, सैफ या जाह्नवी किसने वसूले ज्यादा पैसे?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.