कौन हैं Vidhu Ishiqa? जिन्होंने Mrs Earth International 2025 जीतकर रोशन किया देश का नाम
Photo Credit- Instagram
Mrs Earth International 2025 Vidhu Ishiqa: भारत की विधु इशिका के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। उन्होंने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट 2025 का ताज जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। पूरे भारत के लिए ये एक गौरवशाली पल है। देश की बेटी ने ताज को अपने टैलेंट और अपनी मेहनत से जीता है। सोशल मीडिया पर विधु इशिका के खूब चर्चे हो रहे हैं। हर कोई अब उनके बारे में जानना चाहता है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये ब्यूटी पेजेंट जीतने वाली विधु इशिका कौन हैं?
यह भी पढ़ें: ‘उस दौर में बाहर निकलना भी…’, Surveen Chawla ने कास्टिंग काउच को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
कौन हैं विधु इशिका?
विधु इशिका मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। साल 2009 में वो पढ़ाई और अपना करियर बनाने के लिए बिहार से बाहर गई थीं। वहीं इसी के बाद वो साउथ अफ्रीका में जाकर रहने लगीं। विदेश में रहने के बाद भी उनकी जड़ें भारत से हमेशा जुड़ी रहीं। ये ही एक वजह है कि जिससे विधु इशिका ने भारत का नाम रोशन किया है।
टीवी शोज कर चुकी हैं होस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक विधु ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने दूरदर्शन के टीवी शो डांस, मस्ती हंगामा को होस्ट किया था। इस शो में उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। वहीं इसके बाद उन्होंने एक ईटीवी के कुकिंग शो को भी होस्ट कर लोगों का दिल जीता था। पढ़ाई पूरी करते-करते उन्होंने ये शोज किए थे। वहीं इसके बाद विधु ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखकर अपनी पहचान बनाई।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
मॉडल होने के साथ-साथ विधु एक बिजनेसवुमन भी हैं। उनका ग्लैमग्वावा नाम का एक सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म है जिससे वो इको-फ्रेंडली फैशन को बढ़ावा देती हैं। वहीं अब उन्होंने अपने फैशन के दम पर अमेरिका के फ्लोरिडा में ऑरलैंडो में हुए मिसेज अर्थ इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट 2025 जीतकर बाकी लड़कियों को भी इंस्पायर किया है। विधु ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ये ताज उन सभी महिलाओं के लिए है जिन्हें मॉडलिंग की दुनिया में आने से रुका जाता है और कहा जाता है कि वो ऐसा नहीं कर सकतीं। बता दें ऑफिशियल मिसेज इंडिया यूनिवर्स पेज ने भी विधु की जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट शेयर किया।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 57 मिनट की Prime Video फिल्म, जो 15 मिनट बाद ही बन जाती है थ्रिलर; लीड एक्ट्रेस है असली स्टार
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.