TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

नाम एक कहानी अलग… वो 5 मूवीज जिनके बॉलीवुड-हॉलीवुड में टाइटल सेम

Bollywood-Hollywood Same Title Movies: बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई मूवीज ऐसी हैं जिनके टाइटल सेम हैं और कहानी अलग है। आज हम आपको पांच ऐसी ही मूवीज के बारे में बताते हैं जिनके टाइटल दोनों ही इंडस्ट्री में एक हैं।

Bollywood-Hollywood Same Title Movies: बॉलीवुड और हॉलीवुड मूवीज में स्टोरी कॉपी करने का सिलसिला तो जारी ही रहता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी फिल्में जिनके टाइटल बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक जैसे रहे हैं, लेकिन उनकी कहानियां एक-दूसरे से अलग रही हैं। इनमें सलमान खान की फिल्मों से लेकर आलिया भट्ट की फिल्में भी शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुई अपारशक्ति खुराना की मूवी बर्लिन भी हॉलीवुड सीरीज के नाम की ही कॉपी है। आइए आपको उन पांच मूवीज के बारे में जिनके टाइटल सेम हैं।

वॉन्टेड (Wanted)

बॉलीवुड फिल्म: सबसे पहले हम सलमान खान की 'वॉन्टेड' मूवी की बात करते हैं। यह फिल्म 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर प्रभु देवा की इस मूवी में सलमान खान के साथ आयशा टाकिया नजर आई थीं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसकी कहानी ऑडियंस को खूब पसंद आई थी। हॉलीवुड फिल्म: वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड में भी इसी नाम की मूवी बनी है। यह मूवी 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे तैमूर बेकमंबेटोव ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में एंजेलिना जोली और जेम्स मैकएवॉय मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

हाईवे (Highway)

बॉलीवुड फिल्म: आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस मूवी की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह मूवी दस साल पहले 2014 में रिलीज हुई थी। मूवी में आलिया और रणदीप की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। हॉलीवुड फिल्म: इसी टाइटल से 2002 में हॉलीवुड में एक क्राइम ड्रामा मूवी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जेम्स कॉक्स ने डायरेक्ट किया था। इसमें किम्बर्ली केट्स और जेरेड लेटो मुख्य किरदार में नजर आए थे।

रॉकस्टार (Rockstar)

बॉलीवुड फिल्म: रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की रॉकस्टार मूवी 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रणबीर कपूर को सुपरस्टार बना दिया था। इम्तियाज अली की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। यह कहानी भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसे 2024 में हाल ही में सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया था। हॉलीवुड फिल्म: इसी टाइटल से 2001 में हॉलीवुड की कॉमेडी ड्रामा मूवी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मार्क वाह्लबर्ग और जेनिफर एनिस्टन ने एक्टिंग की थी। इस फिल्म को स्टीफन हेरेक ने डायरेक्ट किया था। इसे भी लोगों ने पसंद किया था।

सिटी लाइट्स (City Lights)

बॉलीवुड फिल्म: राजकुमार राव और पत्रलेखा की इस फिल्म ने काफी वाहवाही बटोरी थी। यह मूवी 2014 में रिलीज हुई थी। इसका एक गाना 'मुस्कुराने' सुपरहिट हो गया था। आज भी इस गाने को लोग सुनते हैं। इस मूवी को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था। हॉलीवुड फिल्म: साल 1931 में हॉलीवुड में इसी टाइटल से एक रोमांटिक कॉमेडी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसे चार्ली चैपलिन ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। लोगों ने भी मूवी की बहुत तारीफ की थी।

बर्लिन (Berlin)

बॉलीवुड फिल्म: 'स्त्री 2' के बाद अपारशक्ति खुराना की मूवी 'बर्लिन' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज हुई है। यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है। यह मूवी इन दिनों खूब चर्चा में है। इसे अतुल सभरवाल ने डायरेक्ट किया है। वहीं कास्ट की बात करें तो अपारशक्ति के साथ-साथ इसमें इश्वाक सिंह, राहुल बोस, अनुप्रिया गोयनका, कबीर बेदी और दीपक काजी नजर आएंगे। हॉलीवुड फिल्म: यह नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज 'मनी हीस्ट' के किरदार बर्लिन पर आधारित सीरीज है। यह भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई है। इस सीरीज के आठ एपिसोड्स हैं। इस सीरीज को अलेक्स पीना ने डायरेक्ट किया है। इसमें मुख्य किरदार पेड्रो अलोंसो ने निभाया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.