Monalisa: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार मोनालिसा भोसले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरसल हाल ही में उन्होंने मुस्लिम एक्टर फरमान से शादी कर किसी को चौंका दिया. इसके लिए मोनालिसा अपना घर छोड़कर केरल पहुंचीं और दोनों ने शादी रचा ली. मुस्लिम एक्टर संग शादी रचाने को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया. वहीं इसके बाद उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी शादी पर रिएक्शन दिया है. अपनी शादी को लव जिहाद कहने वाले लोगों को करारा जवाब दिया और बताया कि उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है. मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. ये 'लव जिहाद' नहीं है. वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और हर धर्म को बराबर मानती हैं.

हिंदू रीति रिवाज से की शादी

मोनालिसा ने कहा, ‘हमारी जो शादी हुई है वो हिंदू रीति रिवाज से हुई है. वैसे तो ये मेरे से शादी करना नहीं चाहता था. मैंने ही खुद इनसे जबरदस्ती शादी की थी. मेरे मम्मी पापा घर पर किसी दूसरे से शादी करवाना चाहते थे. तो मुझे वो लड़का अच्छा नहीं लगा. बुआ का लड़का था वो. बुआ के लड़के से मैं शादी करुंगी तो वह मेरा भाई लगा. इसलिए मैंने सोचा कि मैं इनसे शादी नहीं करुंगी. पापा साथ में आए थे मेरे. अभी भी यहीं हैं मेरे पापा. लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की. वो मेरे साथ में ही आए थे. अभी नाराज हैं. कल मिले थे हम उनसे.

---विज्ञापन---

वहीं मोनालिसा के पति ने कहा, ‘हमने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है. मैंने वहीं मोनालिसा ने कहा, मैं सब धर्म को बराबर मानती हूं. वहीं उम्र का सबूत देते हुए कपल ने आधार कार्ड दिखाया, जिसमें उनकी उम्र कंफर्म की है.’

---विज्ञापन---