TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Mohit Raina: ‘देवो के देव महादेव’ एक्टर मोहित रैना के घर आई नन्ही परी, सोशल मिडिया पर शेयर की पहली झलक

Mohit Raina: ‘देवो के देव महादेव’ सीरियल से सबका दिल जितने वाले मोहित रैना के घर नन्ही परी आई है। एक्टर की पत्नी अदिति शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मोहित रैना ने सोशल मिडिया पर शेयर की है। उन्होंने बेटी की पहली झलक अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है और […]

Mohit Raina
Mohit Raina: 'देवो के देव महादेव' सीरियल से सबका दिल जितने वाले मोहित रैना के घर नन्ही परी आई है। एक्टर की पत्नी अदिति शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मोहित रैना ने सोशल मिडिया पर शेयर की है। उन्होंने बेटी की पहली झलक अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है और बताया कि उनका परिवार अब दो से बढ़कर तीन हो गया है। इस खुशखबरी के लिए मोहित रैना को फैंस ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

मोहित रैना ने दिखाई बेटी की झलक

मोहित रैना ने इंस्टाग्रम पर अपनी छोटी सी परी की तस्वीर शेयर की है। हालांकि, फोटो में एक्टर की बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन मोहित रैना ने अपनी बेटी का नन्हा हाथ पकड़ा हुआ है। अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा, 'और फिर ऐसे हम तीन हो गए। इस दुनिया में बेबी गर्ल का स्वागत है'। इसके साथ ही मोहित रैना ने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई है। इसके साथ ही कई सेलेब्स भी उन्हें पापा बनने के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। दीया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाइयां।' एक्टर अमित टंडन ने लिखा, "बधाई हो भाई। बेटियां एक आशीर्वाद होती हैं।"

फैंस दें रहे हैं मोहित को बधाई

मोहित रैना के पिता बनने पर फैंस भी बेहद खुश है। लोग उनकी शेयर की गई पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मेरे महादेव की बेटी आई है देवी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बधाई हो आपको सर, महादेव ने आपको आशीर्वाद दिया है।" बता दें कि मोहित ने अभी तक अपनी नन्ही बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

बॉलीवुड की इस फिल्म में आए थे नजर

मालूम हो कि मोहित रैना टीवी का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। इसके अलावा मोहित रैना कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। जिसमें 'काफिर', 'भौकाल', 'मुंबई डायरीज 26/11' शामिल हैं।    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.