TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

कितनी होती है Miss World की प्राइज मनी? भारत की कितनी महिलाओं ने जीता ये खिताब

 Miss World: मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली विजेता पर पैसों की बारिश होती है और कई सारी सुविधाएं भी मिलती हैं,आइए जानते हैं विस्तार से।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Miss World: मिस वर्ल्ड दुनिया की सबसे पुरानी सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसकी शुरुआत 1951 में पहली बार ब्रिटेन उत्सव के अंतर्गत की गई थी। पूरे 28 सालों के बाद भारत को इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। इस साल इंडिया में 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) का आयोजन होने जा रहा है। पूरी दुनिया की तमाम हसीनाएं इस प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाने के लिए भारत आ चुकी हैं। सिनी शेट्टी इस बार भारत को रिप्रेजेंट करने जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद विजेता को कितनी धनराशि मिलती है। अगर नहीं तो चलो हम आपको बता देते हैं कि कितना होता है मनी प्राइज और साथ में क्या-क्या मिलता है।

मिलता है इतनी कीमत वाला क्राउन

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विनर हसीना को अगर सबसे खास कुछ मिलता है तो वो होता है क्राउन। जी हां, विजेता के सिर पर जो ताज सजता है वो हीरे और कीमती पत्थरों का होता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार उस क्राउन की कीमत करीब  2 से 5 करोड़ रुपए के बीच होती है।
मिलता है इतना कैश प्राइज
क्राउन के अलावा विनर को कैश प्राइज को भी मिलता है। वहीं एक्ट्रेस पर पैसों की भी बारिश होती है। जी हां आपने सही पढ़ा। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली विजेता को करीब 10 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी मिलता है। यही नहीं उन्हें एक साल तक पूरी दुनिया में कहीं भी घूमने का फ्री टिकट मिलता है।

भारत की इन हसीनाओं ने खिताब किया अपने नाम

साल 2024 में मुंबई में मिस वर्ल्ड का आयोजन होने वाला है। इस साल भारत की ओर से सिनी शेट्टी इस प्रतियोगिता में नजर आने वाली हैं। साल 1951 में शुरू हुए इस कॉम्पिटिशन में अब तक भारत की ओर से 6 हसीनाएं विनर बन चुकी हैं। आप इनके नाम जानते हैं, क्या नहीं जानते...कोई बात नहीं हम बता देते हैं। 1. रीता फारिया- भारती की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया थीं, जो साल 1966 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। 2. ऐश्वर्या राय- एक्ट्रेस साल 1994 में दूसरी मिस वर्ल्ड बनीं। 3. डायना हेडन- 1997 में डायना हेडन तीसरी मिस वर्ल्ड बनी थीं। 4.  युक्ता मुखी- साल 1999 में युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनीं थीं। 5. प्रियंका चोपड़ा- साल 2000 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 6. मानुषी छिल्लर- साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया यह भी पढ़ें: Miss World या Miss Universe कौन सा टाइटल है श्रेष्ठ

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.