TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

विवादों से घिरा है Miss World का इतिहास, कभी पोप भी इसे मानता था ‘पाप’…

Miss World: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता एक इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन है, जिसमें दुनियाभर की महिलाएं भाग लेती हैं, ये जितना फेमस है उतना ही फेमस इसका इतिहास है।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Miss World: मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) प्रतियोगिता एक इंटरनेशनल प्रतियोगिता है जिसमें ग्लैमर और नॉलेज दोनों का तालमेल देखा जाता है। न सिर्फ एक देश बल्कि दुनियाभर के तमाम देश इस कॉम्पिटिशन में भाग लेते हैं। एक बार फिर से मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 2024 का आगाज दिल्ली में हो चुका है। इस प्रतियोगिता में 120 कंटेस्टेंट भाग ले रही हैं। सिनी शेट्टी भारत की ओर से रिप्रजेंट करने वाली हैं। वहीं इसका फिनाले 9 मार्च को जियो मुंबई में होगा। आज हम आपको मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज इतना पॉपुलर हो गया है वो कभी विवादों से घिरा होता था।

विवादों से रहा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का नाता

मिस वर्ल्ड की शुरुआत साल 1951 में हुई थी। इसका नाम जितना फेमस है उतना ही शानदार इसका इतिहास है। मिस वर्ल्ड बेशक पॉपुलर हो लेकिन इसका विवादों से भी गहरा नाता रहा है। एरिक मॉर्ले ने एक ऐसे कॉम्पिटिशन के बारे में सोचा, जहां पर दुनिया की तमाम हसीनाएं बिकिनी में आएं। हालांकि इसे लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई।

बिकिनी से उठा विवाद

पहली बार इस कॉम्पिटिशन का आयोजन साल 1951 में हुआ था। प्रतियोगिता में करीब 30 हसीनाओं ने भाग लिया। इसका कारण था बिकिनी जो हर किसी के लिए पहनना संभव नहीं था। हालांकि महिलाओं ने बिकिनी पहनी लेकिन वो इसकी वजह से बुरी तरह से ट्रोल भी हुईं।

महिलाओं ने उठाया बड़ा कदम

जैसे-जैसे समय बदला लोगों की सोच भी बदली। हालांकि शुरू में महिलाओं को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। 1970 आते-आते एक महिला समूह ने तो इस कॉम्पिटिशन के इवेंट में जाकर बमबारी कर दी। अचानक हुई इस घटना से हर कोई हैरान हो गया। हमले में कई लोग बाल-बाल बचे, लेकिन विवाद बढ़ा और पॉपुलैरिटी भी बढ़ती गई।

नहीं थमा विवाद

विवाद अभी थमा नहीं था, हालांकि हसीनाओं ने प्रतियोगिता को जीता। लेकिन वो इस जीत का खिताब लंबे समय तक अपने नाम न कर सकीं साल 1973 में मार्जरी वैलेस नाम की एक अमेरिकी महिला ने इस खिताब को अपने नाम किया। वो ऐसा करने वाली पहली अमेरिकी महिला बन गईं। लेकिन लंबे समय तक वैलेस इस ताज को अपने सिर ना सजा सकें और उनसे उसे छीन लिया गया। [caption id="attachment_407335" align="aligncenter" ] इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड[/caption]

क्यों छिना मिस वर्ल्ड का खिताब

बता दें कि मार्जरी वैलेस को लेकर कहा गया कि कई आदमियों के साथ वैलेस की अजीब हरकत सामने आई। इतना ही नहीं बल्कि उस दौरान कहा गया कि एक फुटबॉलर के साथ वैलेस के किसिंग सीन भी अखबार में आए हैं और इसके बाद मार्जरी वैलेस से मिस वर्ल्ड का खिताब छीन लिया गया। मार्जरी वैलेस जैसे पहली अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया था। वैसे ही वो पहली महिला भी बन गई थीं, जिनसे इस टाइटल को छीन लिया गया था। [caption id="attachment_407331" align="aligncenter" ] इमेज क्रेडिट: गूगल[/caption]

इन महिलाओं को थी प्रतियोगिता में भाग लेने से पाबंदी

मार्जरी वैलेस के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब इंग्लैंड की हेलन मॉर्गन ने अपने नाम किया। लेकिन महज चार दिन में ही हेलेन से इस खिताब को वापस ले लिया गया। इसकी वजह जान आप हैरान रह जाएंगे, दरअसल वो तलाकशुदा थीं, और एक बच्चे की मां भी। ऐसे में कहा गया कि जो महिलाएं मां बन चुकी हैं वो इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। [caption id="attachment_407332" align="aligncenter" ] इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड[/caption]  

सिनी शेट्टी करेंगी 2024 प्रतियोगिता को रिप्रेजेंट

अब तक भारत में रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता होने वाली है, जिसमें भारत की ओर से सिनी शेट्टी शामिल होंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.