TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Miss World 2024: टॉप 8 में पहुंचीं भारत की सिनी शेट्टी, क्या सिर पर सजेगा ताज?

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले 7:30 बजे से शुरू हो गया है। हर किसी की निगाहें इस साल की मिस वर्ल्ड पर टिकी हुई है। 12 जजों का पैनल तैयार किया गया है, जिसमें फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और अमृता फडनवीस शामिल हैं। भारत ने […]

miss world 2024 live update winner name prize money india sini shetty
Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले 7:30 बजे से शुरू हो गया है। हर किसी की निगाहें इस साल की मिस वर्ल्ड पर टिकी हुई है। 12 जजों का पैनल तैयार किया गया है, जिसमें फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और अमृता फडनवीस शामिल हैं।

भारत ने बनाई टॉप 8 में जगह

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 12 में जगह बनाने के बाद अब टॉप 8 में शामिल हो गई हैं। इस लिस्ट में भारत के अलावा अमेरिका,ब्राजील,अफ़्रीका, युगांडा, इंग्लैंड भी शामिल है।

Huynh Phuong ने जीता मल्टीमीडिया का खिताब

वहीं, अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का दूसरा राउंड खत्म हो गया है। इस बार वियतनाम की हसीना Huynh Phuong ने मल्टीमीडिया का खिताब अपने नाम किया है।

कौन बनीं 'ब्यूटी विद द पर्पज' की विनर

'ब्यूटी विद द पर्पज' राउंड की विनर Leticia Frota बनी हैं। टॉप 25 फाइनलिस्ट में से Leticia Frota ने ये खिताब जीता है।

करण जौहर और मेगन यंग ने संभाला स्टेज

बॉलीवुड करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग इस इवेंट को होस्ट कर रहे हैं। कुछ ही समय में दुनिया को इस साल की मिस वर्ल्ड मिलने वाली है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.