TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

कब और कहां देख पाएंगे Miss World 2024 का लाइव फिनाले?

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले नजदीक आ चुका है, जो 9 मार्च 2024 को होने वाला है, जान लें कि कब और कहां फिनाले को लाइव देख सकते हैं।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Miss World 2024: 28 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है। 120 देशों की सुंदरियां इस प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। भारत को रिप्रेजेंट करने का जिम्मा फेमिना मिस इंडिया 2022 की सिनी शेट्टी ने उठाया है।  20 फरवरी को भारत मंडप से इसका आगाज किया गया और अब फिनाले का दिन भी नजदीक आ चुका है। जी हां, 9 मार्च को मिस वर्ल्ड 2024 के नाम का ऐलान हो जाएगा। आप भी इस फिनाले को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि मिस वर्ल्ड 2024 को कहां और कब लाइव देख सकते हैं।

भारत की ओर से कौन कर रहा है रिप्रजेंट

भारत को मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। ये अवसर पूरे 28 साल बाद इंडिया को मिला है, जिसके लिए देशवासी बहुत खुश हैं। इस बार फेमिना मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी भारत की ओर से मिस वर्ल्ड 2024 की कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई हैं। सिनी के बारे में बात करें तो वो कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाली 22 वर्षीय मॉडल और फेमिना मिस इंडिया ट्रॉफी होल्डर है। सिनी का जन्म मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। सिनी ने साल 2022 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया, और फिर एनआईएफडी मिस टैलेंट का सब टाइटल भी जीता। इसके अलावा वो ‘मिस बॉडी ब्यूटीफुल’ रह चुकी हैं।

कब और कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण

मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन इस बार भारत में हो रहा है। इस बार भारत की ओर से सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया है। 20 फरवरी को इस शो का आगाज हो चुका था। अब कॉम्पिटिशन का फिनाले नजदीक आ चुका है। आपको बता दें कि इसका फिनाले  9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण सोनी लिव पर IST शाम 7:30 बजे से किया जाएगा।

कौन कर रहा है होस्ट?

28 साल बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी करने का सौभाग्य भारत को मिला है। इस प्रतियोगिता को लेकर देशवासी बेहद हैप्पी हैं। शो को होस्ट करने का जिम्मा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर /प्रोड्यूसर करण जौहर को उठाना है। करण का साथ देने के लिए मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग स्टेज पर मौजूद रहेंगी। सिनी शेट्टी से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। पहले भी देश को इस सम्मान से सम्मानित करने का काम रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, युक्ता मुखी, डायना हेडन, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने किया है। यह भी पढ़ें: कितनी होती है Miss World की प्राइज मनी?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.