TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

यूएसए की R’Bonney Gabriel बनीं Miss Universe 2022, भारत की हरनाज संधू ने पहनाया ताज

Miss Universe 2022: मिस यूनिवर्स 2022 के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया गया है। अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित 71वें मिस यूनिवर्स का खिताब USA की R’Bonney Gabriel ने अपने नाम किया है। इस खिताब को जीतकर वे काफी गदगद हैं। उन्होंने दुनियाभर की हसिनाओं को पिछे छोड़कर यह खिताब अपने […]

Miss Universe 2022 Winner R'Bonney Gabriel
Miss Universe 2022: मिस यूनिवर्स 2022 के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया गया है। अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित 71वें मिस यूनिवर्स का खिताब USA की R'Bonney Gabriel ने अपने नाम किया है। इस खिताब को जीतकर वे काफी गदगद हैं। उन्होंने दुनियाभर की हसिनाओं को पिछे छोड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। मिस यूनिवर्स 2022 के विनर बनने के बाद गेब्रिएल काफी इमोशनल नजर आईं। वह यह खिताब अपने नाम कर खुशी से इमोशनल हो गईं। मिस यूनिवर्स गेब्रिएल को भारत की हरनाज संधू ने ताज पहनाया। अब सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स R'Bonney Gabriel के विनिंग मोमेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही सभी गेब्रिएल को भर-भर के बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, 71वें मिस यूनिवर्स का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में किया गया। सबसे खास बात यह है कि मिस यूनिवर्स टॉप 3 में अमेरिका की आर बॉनी ग्रेब्रिएल, वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज ने अपनी जगह बनाईं। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमांडा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज रहीं। लेकिन इस ब्यूटी पीजेंट में मिस USA की आर बॉने ग्रेब्रिएल ने 86 हसीनाओं को पिछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद दुनियाभर के लोग ग्रेब्रिएल पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

ग्रेब्रिएल के बारे में

मिस यूनिवर्स R'Bonney Gabriel अमेरिका की रहने वाली हैष वह यह खिताब 28 साल की उम्र में जीती हैं। ग्रेब्रिएल पेशे से एक मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। वे मिस यूएसए भी रह चुकी हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.