Miss India Earth 2019 Winner Sayali Surve Alleges 'Love Jihad': साल 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब अपने नाम करने वाली मॉडल सायली सुर्वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सायली सुर्वे ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने दावा किया कि अपनी 10 साल की शादी के दौरान उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. बता दें सायली सुर्वे ने अब हिंदू धर्म में वापसी कर ली है. सालों पहले उन्होंने अपना धर्म बदलकर आतिफ तासे से निकाह किया था.

सायली सुर्वे फिलहाल मुंबई में रहती हैं और चार बच्चों की मां हैं. हाल ही में हिंदू धर्म में वापसी की है और अपना नाम बदलकर ‘आद्या सुर्वे’ कर लिया है. मीडिया से बात करते हुए सायली ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने मुस्लिम पति आतिफ तासे से शादी, धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

---विज्ञापन---

धर्म बदलकर की थी शादी

सायली सुर्वे ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 2017 में मीरा-भाईंदर के उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी, जिसे वो अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थी. उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और जाकर शादी कर ली. इसी फैसले को सायली अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानती हैं. शादी के वक्त उन्हें इस्लाम अपनाना पड़ा था और उनका नाम बदलकर ‘अतेज़ा तासे’ रख दिया गया था .

---विज्ञापन---

'24 घंटे गालियां-मारपीट'

सायली ने कहा, ‘मुझे कन्वर्जन करना पड़ा, क्योंकि निकाह करना जरूरी था और कन्वर्ट होना भी जरूरी था. पहले प्रोसीजर हुई, उसके बाद मैं वहीं रहती गई’. उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप 24 घंटे गालियों के अलावा कुछ सुनने को नहीं मिलता और बिना किसी गलती के मार-पीट होती है तो जो चीजें आपके लिए पहले नॉर्मल नहीं होतीं, वो धीरे-धीरे नॉर्मलाइज हो जाती हैं’.

4 बच्चों के लिए 10 साल सहा

सायली ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण, हिंदू परंपराओं को निभाने पर विरोध जैसे कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि उनके चार बच्चे हैं और बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने 10 साल तक यह प्रताड़ना सहन की. सायली ने कहा, ‘एक मां कभी नहीं चाहती कि उसका घर टूटे या बच्चों के सिर से माता-पिता का साया हटे, लेकिन इंसान के तौर पर अब मेरा धैर्य जवाब दे चुका था’. आगे सायली ने कहा कि ये ‘डिफिनेटली लव जिहाद का मामला है. कई लोग मना करते हैं और बोलते हैं कि जब मैंने खुद ये किया था तो आज क्या बोलना. जब मैंने ये डिसीजन लिया था, तब इतनी समझ नहीं थी. मैं भरोसे में, उन्हें एक अच्छा इंसान समझ कर गई थी. ये सारी चीजें इस धर्म में जरूर होती हैं’.