Bollywood Actor: अपनी बेहतरीन अदाकारी भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ने वाले इस एक्टर की मौत ने हर किसी को चौंका दिया था. फैशन और फिल्मी दुनिया में मशहूर इस स्टार का नाम इंदर ठाकुर था. बेहतरीन एक्टर के अलावा इंदर एक इंटरनेशनल मॉडल और फैशन डिजाइनर भी थे. उनके पिता भी फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए थे. इंदर के पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन हीरालाल ठाकुर थे.
'नदिया के पार' का लीड एक्टर
इंदर ठाकुर का करियर काफी छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई हुई है. साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘नदिया के पार' से उन्हें खास पहचान मिली. इस फिल्म में उन्होंने सचिन पिलगांवकर के बड़े भाई का सादगी भरा किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस फिल्म से पूरे देशभर में पॉपुलैरिटी मिली. दर्शक आज भी इंदर के उस किरदार को अपने दिल में बसाए हुए हैं.
---विज्ञापन---
फिल्मों के साथ-साथ इंदर ठाकुर फैशन इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया. इस क्षेत्र में उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमा लिया था. साल 1985 में उन्हें इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर का अवॉर्ड भी मिला था. फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई.
---विज्ञापन---
इंदर सहित 329 यात्रियों की गई जान
अपने करियर में इंदर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया. हालांकि उनका करियर काफी छोटा रहा. साल 1985 में एक भयानक हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया. एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हुए बम धमाके में उनकी जान चली गई. ये उस समय के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक था. इस हादसे में इंदर सहित उनकी पत्नी और चार साल का बेटा भी मारे गए. उनकी इस तरह दर्दनाक मौत से हर कोई हैरान गया था. ये घटना इतनी भयावह थी कि एक्टर के घरवालों को शव तक नसीब नहीं हो सके. इस हादसे 329 यात्रियों ने अपनी जान गवाई थी.