TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

फेमस सिंगर की मां और बहन की एक ही दिन मौत, सदमे में गायिका बोलीं- ‘दिल टूट गया है’

Mariah Carey Mother And Sister Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है कि फेमस सिंगर मारिया कैरी की मां और बहन की एक ही दिन मौत हो गई। सिंगर अब सदमे में है और उन्होंने बोला कि उनका दिल टूट गया है...

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम
Mariah Carey Mother And Sister Death: मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी का दिल तोड़ दिया है। दरअसल हॉलीवुड की फेमस सिंगर मारिया कैरी (Mariah Carey) की मां और बहन की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि खुद सिंगर ने की है। मारिया की मां पैट्रिशिया (Patricia) और बहन एलिसन (Alison) दोनों की मौत एक ही दिन हुई। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि उन लोगों की मौत हुई कैसे है। मारिया ने सोमवार को बताया इस दुखद खबर को लोगों को बताया। ग्रैमी विजेता सिंगर ने एक बयान में कहा, पिछले हफ्ते में उन्होंने अपनी मां को खो दिया, जिससे उनका दिल टूट गया है। उसी दिन एक और दुखद मोड़ आया जब उन्होंने अपनी बहन को भी खो दिया। इस खबर के सामने आने के बाद से सभी मारिया के लिए चिंतित हैं और उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं।

मां और बहन की मौत से सदमे में गायिका

मारिया कैरी हॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिंगर की मां पैट्रिशिया और बहन एलिसन दोनों की मौत एक ही दिन हुई। अब इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस घटना से मेरा दिल टूट गया है। पिछले हफ्ते उन्होंने एक ही दिन अपनी मां और बहन को खो दिया है। सिंगर ने कहा कि वो अपने आपको लकी मानती हैं, क्योंकि आखिरी पल में वो अपनी मां के साथ थीं। यह भी पढ़ें: Honey Singh की नई गर्लफ्रेंड कौन? टॉपलेस फोटोशूट करा चुकी हैं Heera Sohal

मारिया ने लोगों को दिया धन्यवाद

किसी के लिए भी वो पल बहुत ही मुश्किल होता है, जब वो अपने चाहने वाले दो लोगों को एक साथ खो दे। ऐसा ही कुछ हॉलीवुड सिंगर मारिया कैरी के साथ हुआ। गायिका ने एक साथ अपनी मां और बहन की मौत देखी, जिससे वो सदमे में आ गई। उन्होंने इस दुखद जानकारी को लोगों के साथ शेयर किया को उनके चाहने वालों को उनकी चिंता हुई। सभी ने उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश की। ऐसे में मारिया ने इस मुश्किल घड़ी में साथ देने वालों का और प्यार देने वालों का शुक्रिया अदा किया।

मारिया के अपनी मां से कैसे थे संबंध

जानकारी के लिए बता दें कि मारिया कैरी जितनी शानदार सिंगर हैं उनकी मां भी वैसी ही थीं। जी हां, पेट्रीसिया एक ओपेरा गायिका थीं। जब मारिया सिर्फ 3 साल की थीं तो उनकी मां का उनके पिता अल्फ्रेड रॉय कैरी से तलाक हो गया। अक्सर मारिया का अपनी मां से झगड़ा भी होता रहता था। हालांकि कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जाता था। यह भी पढ़ें: सिर काट भी सकते हैं… कंगना रनौत की जान को खतरा, एक्ट्रेस ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.