Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक भावुक पोस्ट करते हुए इस अवसर को अपने लिए एक प्रेरणादायक संकेत बताया है. लंबे समय से फिल्मी दुनिया में छाई रानी मुखर्जी आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई हैं. उनके शानदार किरदार आज भी महिलाओं को प्रेरित करते हैं. अपनी फिल्मों से रानी ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों को भी चुनौती दी है. कुछ ऐसी ही उनकी अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 भी है.
‘मर्दानी 3’, मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. अबतक इस फिल्म दोनों पार्ट बेहद पसंद किए गए हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी एक सशक्त महिला पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आती हैं. वहीं अब अपनी नई फिल्म मर्दानी 3 के साथ एक बार फिर रानी सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं. मर्दानी 3 की रिलीज से पहले रानी मुखर्जी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने 30 वर्षों के सिनेमा सफर को याद किया है. उन्होंने कहा कि उनके करियर के 30वें साल में मर्दानी 3 का रिलीज होना उनके लिए यह संकेत है कि उन्हें निरंतर मेहनत करते रहना है और अपने काम के प्रति ईमानदार बने रहना है.
---विज्ञापन---
मर्दानी 3
बात करें मर्दानी 3 के ट्रेलर के बारे में इसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी राव के रूप में नजर आईं हैं. ट्रेलर में बहुत ही इंटेंस और ब्रुटल सीन्स शामिल हैं, जहां शिवानी शिवाजी राव का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. 3 मिनट 16 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी.
---विज्ञापन---