Manoj Kumar की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जो आज भी हैं ऑडियंस की फेवरेट; OTT पर हैं मौजूद
Manoj Kumar Birth Anniversary: मनोज कुमार बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं जो आज भी लोगों की फेवरेट हैं। भले ही 'भारत कुमार' उर्फ मनोज कुमार अब हमारे बीच ना रहे हों लेकिन फिल्मों में उनकी एक्टिंग आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। आज यानी 24 जुलाई को एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है, तो इस खास मौके पर हम आपको उनकी 5 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर मूड फ्रेश हो जाता है। चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है?
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 57 मिनट की Prime Video फिल्म, जो 15 मिनट बाद ही बन जाती है थ्रिलर; लीड एक्ट्रेस है असली स्टार
क्रांति
साल 1981 में आई इस मूवी में आपको आजादी के दिनों के बारे में देखने को मिलेगा। मूवी में अंग्रेजी शासन के साथ लड़ाई को दिखाया गया है। इस मूवी को देखकर आपके अंदर की देशभक्ति भी जाग जाएगी। इस मूवी में मनोज कुमार के साथ-साथ दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पूरब और पश्चिम
मनोज कुमार की ये मूवी साल 1970 में रिलीज हुई थी। इसमें भी भारतीयों के जीवन की देशभक्ति को दिखाया गया था। इस मूवी का 'प्रीत जहां की रीत सदा' गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। आज भी देशभक्ति के मौके पर सबसे पहला गाना ये ही सुनाई देता है। इस मूवी को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
उपकार
साल 1967 में आई ये मूवी मनोज कुमार के जीवन की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक है। इस मूवी का डायरेक्शन भी उन्होंने खुद ही किया था। वहीं रिलीज के बाद मूवी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था। इस मूवी में उनका नाम भारत होता है और ये वही मूवी है जिसके बाद बॉलीवुड में मनोज कुमार 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर हो गए थे। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं।
रोटी, कपड़ा और मकान
मनोज कुमार की ये मूवी 1974 में रिलीज हुई थी। वहीं इस मूवी में देश में बढ़ती महंगाई के बारे में दिखाया गया था। मूवी में उनके साथ-साथ अमिताभ बच्चन, जीनत अमान, शशि कपूर, धीरज कुमार, मौसमी चटर्जी और प्रेम नाथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
शहीद
साल 1965 में आई ये मूवी 'शहीद' भगत सिंह पर आधारित थी। वहीं मूवी में मनोज कुमार भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे। वहीं इस मूवी को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसमें उनके साथ-साथ कामिनी कौशल, निरूपा रॉय और प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे जी-5 पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर भारत में ट्रेंड कर रहे ये 5 शोज, एक तो स्ट्रीम होते ही बना नंबर 1
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.