TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

पिता की मौत के बाद मलाइका ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना किसी पछतावे से…

Malaika Arora:  मलाइका अरोड़ा ने ग्लोबल स्पा मैगजीन से बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के फैसलों के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ बोला है जिसे मलाइका के फैंस उनके एक्स अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं।

Malaika Arora- Arjun Kapoor
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता की हाल ही में मौत हो गई है। अपने पिता की मौत के सदमे से मलाइका अभी उभर ही रही हैं। पिता की मौत के दौरान उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से लेकर उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान का परिवार उनके साथ खड़ा रहा। खान परिवार के सभी लोग मलाइका के साथ खड़े रहे थे। पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने ग्लोबल स्पा मैगजीन से बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ को फैसलों के बारे में बात की है। मलाइका का कुछ जवाब को फैंस उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी लाइफ के फैसलों पर की बात

ग्लोबल स्पा मैगजीन से बात की है। मलाइका अरोड़ा ने कहा, "मेरा मानना है कि मैंने जो भी फैसले किए हैं, चाहे पर्सनल लाइफ को लेकर हो या पेशेवर जिंदगी से जुड़े हों उन्होंने मेरे जीवन को किसी न किसी कारण से आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जीती हूँ और खुद को भाग्यशाली मानती हूँ कि चीजें जिस तरह से सामने आईं, वैसी ही हुईं।"  

मलाइका के जवाब को फैंस ने उनके ब्रेकअप से जोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने अपने फैसलों पर बात करते हुए लाइफ में आगे बढ़ने के बारे में बात की है। मलाइका को पिता की मौत के बाद इस तरह से पहली बार बात करते हुए देखा गया है। मलाइका अरोड़ा की लाइफ में फैसले वाली बात को एक्ट्रेस के फैंस उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss के वो 7 कंटेस्टेंट्स जिन्हे गुस्से ने कराया ‘बेघर’

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, मलाइका और अर्जुन ने इस बात पर आधिकारिक तौर पर नाम लेते हुए कभी भी कोई सफाई नहीं दी है। इस बात को फैंस ने खुद भांपा है जब मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे को पार्टी में इग्नोर किया था। मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन ने कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया था। यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कैसे हैं सलमान खान? वीकेंड का वार को लेकर आया शॉकिंग अपडेट

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.