TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Malaika Arora के अलावा ये 7 सेलेब्स भी झेल चुके मां-बाप की मौत का दर्द, 1 के तो हरे हैं जख्म

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया हैं, इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने माता-पिता को खो चुके हैं। इन सितारों में अर्जुन कपूर से लेकर हिना खान तक के नाम शामिल है।

Malaika Arora
Malaika Arora Father Death: मलाइका अरो़ड़ा के पिता अनिल अरोड़़ा दुनिया को अलविदा कह दिया है, उन्होंने आज सुबह अपने घर की बालकनी से कूदकर जान दी है। एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया हैं, इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने माता-पिता को खो चुके हैं। इन सितारों में अर्जुन कपूर से लेकर हिना खान तक के नाम शामिल है।

फराह खान

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने भी इसी साल अपनी मां को खोया है। 26 जुलाई को फराह की मां मेनका ईरानी ने आखिरी सांस ली थी।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर भी अपनी मां की मौत का सदमा झेल चुके हैं, 25 मार्च 2012 को एक्टर की मां मोनिका कैंसर की जंग हार गई थीं। माता -पिता के तलाक के बाद अर्जुन कपूर अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब थे और उनकी मौत से वो टूट गए थे।

हिना खान

हिना खान इस समय कैंसर की जंग लड़ रही है और साल 2021 में हिना ने भी अपने पिता को खोया था। हिना खान अपने पिता की मौत से बिखर गई थीं। यह भी पढ़ें: खान परिवार ने Arjun Kapoor को किया इग्नोर? Malaika Arora के घर का ‘वो’ नजारा!

गौहर खान

टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस गौहर खान भी अपने पिता को खो चुकी हैं, एक्ट्रेस के पिता का निधन साल 2021 में हुआ था।

पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी ने 21 अगस्त 2023 को दुनिया को अलविदा कहा था। पंकज त्रिपाठी के पिता की उम्र 99 साल थी, जब उन्होंने आखिरी सांस ली थी।

राखी सावंत

राखी सावंत की मां का निधन 28 जनवरी 2023 को हुआ था। राखी अपने मां के सबसे करीब थी और उनकी मौत से एक्ट्रेस को गहरा सदमा पहुंचा था।

जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपनी मां श्रीदेवी की मौत का सदमा झेल चुकी हैं। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की साल 24 फरवरी 2018 को दुबई में मौत हो गई थी। https://www.instagram.com/p/C_vUpTXIP98/?img_index=1 यह भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता के आखिरी पल कैसे बीते? मां ने पुलिस के सामने किया रिवील

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.