Malaika Arora Father: एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता से जुड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पिता मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर की पुष्टि तब हुई जब मलाइका अरोड़ा को उनकी मां के साथ हॉस्पिटल से बाहर आते देखा गया।
अस्पताल में हैं भर्ती (Malaika Arora Father)
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हाल ही में उनकी मां जॉयस के साथ मुंबई के अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया जिसे देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी मां के साथ वापस लौट रही हैं।
मां के साथ दिखीं मलाइका
हालांकि उनके पिता अस्पताल में क्यों भर्ती हैं इसकी वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है लेकिन उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वीडियो में बाहर निकलते समय मलाइका को सीढ़ियों से उतरते हुए अपनी मां का हाथ पकड़कर सहारा देते हुए देखा गया। वो उन्हें कार के अंदर जाने में भी मदद कर रही थीं। बाद में एक्ट्रेस भी कार में बैठकर वहां से चली गईं। वीडियो में, मलाइका और उनकी मां दोनों को फेस मास्क के साथ कैज़ुअल आउटफिट पहने देखा गया। दोनों के चहरे पर ही चिंता दिखाई दे रही थी। इस दौरान उन्होंने मीडियो का नजरअंदाज किया।
लंबे समय से हैं ब्वॉयफ्रेंड
इस दौरान लोगों को उम्मीद थी उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके साथ होंगे लेकिन ऐसा नहीं था। बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब से उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से दोनों एक-दूसरे के बारे में बातें करते हैं। अपने रिश्ते को लेकर कई विवादों के बावजूद, अर्जुन और मलाइका ने हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट किया है और कई लोगों के फेवरेट बने रहे हैं।