TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Malaika Arora father Prayer Meet: पिता की मौत के 11 दिन बाद मलाइका के चेहरे पर दिखा दर्द, प्रीयर मीट में पहुंचे अर्जुन-करीना

Malaika Arora father Prayer Meet: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत को अब 11 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में आज मलाइका अरोड़ा की फैमिली ने अपने पति अनिल मेहता की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा रखी थी। जहां अरोड़ा परिवार के अलावा करीना कपूर, अर्जुन कपूर और सुजैन खान भी शामिल हुए।

मलाइका अरोड़ा के पिता की प्रीयर मीट
Malaika Arora father Prayer Meet: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत को अब 11 दिन बीत चुके हैं। एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर की सुबह 9 बजे अपने घर की बालकनी से कूदकर छलांग लगा दी थी। उनकी अचानक मौत से मलाइका और उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। ऐसे में आज मलाइका अरोड़ा की फैमिली ने अपने पति अनिल मेहता की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा रखी थी। जहां अरोड़ा परिवार के अलावा करीना कपूर, अर्जुन कपूर और सुजैन खान भी शामिल हुए।

मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर दिखी उदासी

मलाइका अरोड़ा के फादर अनिल मेहता के निधन के 11 दिन बाद परिवार ने उनके लिए गुरुद्वारे में एक प्रेयर मीट (Malaika Arora father Prayer Meet) रखी थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मलाइका को गुरुद्वारे में लोगों से हाथ जोड़कर मिलते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान सफेद सूट-सलवार पहने दिखाई दे रही हैं और उनके चेहरे पर एक उदासी इतने दिनों बाद भी मौजूद है। मलाइका और अमृता दोनों ही अपने पिता के काफी क्लोज थीं, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो उनके स्टेप फादर थे। मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान पीले रंग के कुर्ते में नजर आए। अरहान इस दौरान अपनी मां का पूरा ख्याल रख रहे थे और उनके पीछे-पीछे ही चलते दिखे।

यह भी पढ़ें: इस एक्टर के घर पर काजोल का हुआ पहला ऑडिशन, पति अजय देवगन के सामने किया रिवील

प्रेयर मीट में शामिल हुए अर्जुन कपूर 

बता दें कि अरोड़ा फैमिली के अलावा इसमें मलाइका और अमृता के खास दोस्त भी शामिल हुए। मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस प्रार्थना सभा का हिस्सा बने। व्हाइट टी-शर्ट ब्लैक पेंट में अर्जुन कपूर भी गुरुद्वारे पहुंचे, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक्ट्रेस करीना कपूर खान के पीछे सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने सिर पर बैंगनी रंग का पकड़ा भी बांधा हुआ है। मलाइका की इस दुख की घड़ी में अर्जुन उनके साथ ही खड़े हैं और उनका पूरा साथ दे रहे हैं।  

अमृता के साथ आई करीना कपूर

मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर बेस्ट फ्रेंड हैं और ऐसे में करीना कपूर और अमृता साथ ही में गुरुद्वारे प्रीयर मीट (Malaika Arora father Prayer Meet) के लिए पहुंची। करीना और अमृता भी दोनों सफेद रंग के सूट में ही नजर आईं। इनके अलावा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी प्रार्थना सभा के लिए आई थीं, उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह भी पढ़ें: 22 करोड़ खर्च, 136.80 करोड़ कमाई; Stree को रिजेक्ट कर एक्टर ने साइन की थी ये लो बजट फिल्म

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.