TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Malaika Arora और पिता अनिल मेहता का सरनेम अलग कैसे? सामने आई सच्चाई

Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के वह शोक में हैं। पिता के जाने का दुख हर किसी को होता ही है। यही दुख मलाइका और उनकी बहन अमृता की आंखों में दिखाई दे रहा है।

Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद से परिवार सहित बॉलीवुड में हलचल मच गई। बुधवार की सुबह अनिल मेहता ने छत से कूदकर जान दे दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनकी जान जाने के पीछे की मुख्य वजह क्या है। वहीं उनके परिवार का कहना है कि उनकी मौत सुसाइड नहीं बल्कि एक हादसा है।

सौतेले पिता थे अनिल

इसी बीच हमें पता चला कि मलाइका के पिता अनिल मेहता उनके सौतेले पिता थे। एक्ट्रेस और उनके पिता की उम्र में केवल 11 साल का ही अंतर था। अनिल का जन्म 11 फरवरी 1962 को हुआ था। वहीं मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्तूबर 1973 को हुआ। इससे साफ होता है कि अनिल उनके सौतेले पिता थे। यह भी पढ़ें:पिता की मौत से सदमे में मलाइका अरोड़ा, शेयर किया दर्दभरा पोस्ट; बोलीं- जो हमने खोया…

मलाइका ने शेयर की भावुक पोस्ट

वहीं मलाइका ने सोशल मीडिया पर पिता के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा उनके पिता दोनों बहनों के लिए बेस्टफ्रेंड थे। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका की माता जॉयस ने दो शादियां की थी। पहली शादी से उनकी बेटी मलाइका और अमृता थीं। वहीं अनिल जॉयस के दूसरे पति थे। वहीं दूसरी और बताया जा रहा है कि पिता अनिल ने मरने से पहले दूसरी बेटी अमृता अरोड़ा से फोन पर बात भी की थी।

खान परिवार मलाइका के साथ

मलाइका के पिता की मौत का जैसे ही पता चला एक्ट्रेस के फैमिली और दोस्त उनके घर पहुंच गए। वहीं खान परिवार भी इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस के साथ खड़ा हुआ दिखा। एक्स पति अरबाज खान के साथ-साथ उनकी मां सलमा खान और पिता सलीम खान भी मलाइका से मिलने पहुंचे। मलाइका का एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौके पर मौजूद दिखे। उन्होंने बाकी सभी लोगों से बड़े ही विनम्रता से मिले। यह भी पढ़ें: पिता की मौत से सदमे में मलाइका अरोड़ा, शेयर किया दर्दभरा पोस्ट; बोलीं- जो हमने खोया…

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.