Maharaja 2: विजय सेतुपति स्टारर फिल्म महाराजा साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक सस्पेंस से भरपूर क्राइम थ्रिलर फिल्म है. जिसकी कहानी ने सभी को हैरान कर दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. इस मूवी ने अपने बजट से 9 गुना ज्यादा कमाई की थी. वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है. जिसको लेकर हाल ही में खुद विजय सेतुपति ने अपडेट शेयर किया है.

महाराजा 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट

दरअसल, विजय ने गलाट्टा प्लस से बात करते हुए महाराजा 2 को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया, " डायरेक्टर निथिलन समीनाथन ने महाराजा 2 की कहानी पूरी कर ली है. मैं इसे जल्द ही सुनने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं." एक्टर की इस बात से साफ जाहिर हो गया है कि वो सीक्वल में नजर आने वाले हैं. हालांकि फिल्म में अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे, इसपर अभी संदेह बना हुआ है. क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट पर कोई अपडेट अभी तक नहीं दिया है. साथ ही महाराजा 2 पर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है.

---विज्ञापन---

महाराजा ने किया था इतना कलेक्शन

बता दें कि 30 करोड़ में बनी महाराजा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म ने 190 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और कई महीनों तक यह ओटीटी पर ट्रेंड करती रही. लोगों ने इसे थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी खूब प्यार दिया.

---विज्ञापन---

कुछ ऐसी है महाराजा की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो महाराजा एक सीधे और शांत स्वभाव के नाई के बारे में है, जो चेन्नई में रहता है और उसके घर में चोरी होती है. जिसके बाद वह अपने घर से गायब कूड़ेदान 'लक्ष्मी' की रिपोर्ट लिखवाने के लिए पुलिस स्टेशन जाता है. हालांकि शुरुआत में पुलिस उसकी कंप्लेंट लिखने को मना करती है. लेकिन बाद में पुलिस के आगे खुद पूरी सच्चाई सामने आती है कि मामला डस्टबिन चोरी का नहीं बल्कि उस रात हुए बेटी के साथ बलात्कार के बारे में है. फिल्म की एंडिंग बेहद चौंकाने वाली है.

इन फिल्मों में नजर आएंगे सेतुपति

काम को लेकर बात करें तो विजय स्लम डॉग: 33 टेंपल रोड में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं. फिल्म में विजय के अलावा संयुक्ता और तब्बू भी नजर आएंगी. इसके अलावा वह 'मुथु एंगिरा काट्टान' नाम की एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे. जो कि 27 मार्च 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह 'पॉकेट नॉवेल' नाम की फिल्म का भी हिस्सा रहेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘हर सीन में ब्रा..’, Salman Khan की इस हीरोइन ने खोली Aksar 2 डायरेक्टर की पोल, बोलीं- ‘नीची नजरों से…’