---विज्ञापन---

महाकुंभ वाली मोनालिसा की फिल्म का टीजर रिलीज, साल भर में फर्श से अर्श पर पहुंची वायरल गर्ल

The Diary of Manipur Teaser: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अब फिल्मों तक पहुंच गई है. मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा एक शानदार किरदार में नजर आ रही हैं.

The Diary of Manipur Teaser: साल 2025 में आयोजित महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा की किस्मत अब पूरी तरह बदल गई है. मोनालिसा अब एक स्टार के रूप में उभरती नजर आ रही हैं. एक साल में मोनालिसा बिल्कुल बदल गईं, उनकी एंट्री अब बॉलीवुड में हो गई है. मोनालिसा अब बतौर एक्ट्रेस राजकुमार राव के भाई अमित राव के साथ फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में दिखाई देंगी, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. फिल्म के टीजर को खूब पसंद किया जा रहा है. दर्शक मोनालिसा की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

टीजर में पसंद आईं मोनालिसा

फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है. सनोज ने ही मोनालिसा को फिल्मों में लाने का काम किया. बात करें मोनालिसा की पहली की टीजर की तो ये दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. टीजर की शुरुआत मोनालिसा से होती है. उनकी आंखें, सीधा-सरल स्वाभाव, डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं. टीजर में नजर आता है कि फिल्म की कहानी मणिपुर के पुराने इतिहास और वहां की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें मोनालिसा का होना काफी अहम है. ऐसे में इसे बेहद पसंद भी किया जा रहा है. इतने कम समय में खुद को पर्दे के सामने इस बेबाकी से पेश करना काफी बड़ी बात है, जो मोनालिसा ने कर दिखाया है.

---विज्ञापन---

फर्श से अर्श पर पहुंची वायरल गर्ल

बता दें ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ मोनालिसा के करियर की पहली फिल्म है. इस फिल्म को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग चार अलग-अलग चरणों में पूरी की गई. इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के इटावा, मणिपुर, नेपाल और देहरादून में कई लोकेशनों पर काम किया गया. बता दें फिल्म में शामिल मोनालिसा महाकुंभ के दौरान एक रील से वायरल हो गई थीं, जिसके बाद उनकी नजर डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर पड़ी और उन्होंने मोनालिसा की किस्मत बदल दी.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---