TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Salman Khan आधी रात को पहुंचे MS DHONI, साक्षी के सामने कैप्टन कूल को दिया बर्थडे सरप्राइज

Salman Khan Wish M.S. Dhoni Birthday: सलमान खान ने बड़े ही खास अंदाज में एमएस धोनी को बर्थडे विश किया। धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...

Salman Khan Wish M.S. Dhoni Birthday: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बीती रात कूल स्टाइल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान M.S . DHONI को बर्थडे विश किया। इसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धोनी  7 जुलाई को 43वा जन्मदिन है मना रहे हैं जिसकी खुशी के चलते लेट नाईट सेलिब्रेशन हुआ। इसका वीडियो काफी तेज़ी से जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा हैं | वीडियो में उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी दिखाई दे रही हैं। कैप्टन कूल ने केक कट किया और अपनी वाइफ को सबसे पहले केक खिलाया। इसके बाद सलमान खान को भी केक खिलाया।

माही के बर्थडे में भाईजान ने मारी एंट्री

धोनी के बर्थडे का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें उनकी वाइफ तो हैं ही साथ में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही स्माइल करते हुए वो केक कट करते है तो सलमान खान उन्हें अपनी वाइफ को केक खिलाने को बोलते हैं। माही अपना केक कट करते ही अपनी वाइफ को केक खिलाने के बाद सलमान खान को केक खिलाया। सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इस मोमेंट की फोटो शेयर की और साथ में कैप्शन में लिखा-  HAPPY BIRTHDAY DHONI SAHAB।

साक्षी ने माही के पैर छूकर किया अपना प्यार जाहिर

ये तो आपको पता ही होगा ना कि माही की पत्नी साक्षी धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ के हर अधिकतर पलों को अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं। अब बात जब उनके प्यारे हसबैंड की हो तो वो कैसे पीछे रह सकती है। ऐसे में साक्षी ने इंस्टाग्राम में लेट नाईट बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो डाला है जिसमे धोनी ने ओवर साइज प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी है और साक्षी भी वाइट के कुर्ते में काफी प्यारी लग रही है। धोनी ने जैसे ही केक कट किया तो उनकी वाइफ उनके पैर छुकर अपना प्यार का इजहार करते हुए नजर आईं और बेहद खास अंदाज़ में उन्हें बर्थडे विश किया।

धोनी को फैंस दे रहे बधाई

कैप्टन कूल वो नाम है जो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी उनकी शानदार फैन फॉलोइंग है। अब उनके बर्थडे के मौके पर भी लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे धोनी भाई। दूसरे ने लिखा- हैप्पी बर्थडे भारत के गर्व। इसके अलावा कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ जन्मदिन की बधाई दी हैं। यह भी पढ़ें:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.