Laughter Chefs 2 Winners: कलर्स चैनल के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी-कुकिंग रिएलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' का ग्रैंड फिनाले एपिसोड जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है। मगर शो के ग्रैंड फिनाले का शूट हो चुका है, जिसके बारे में कल अली गोनी ने अपनी पोस्ट में भी जिक्र किया था। इस बीच अब फिनाले एपिसोड के टीवी पर आने से पहले ही सोशल मीडिया पर 'लाफ्टर शेफ सीजन 2'  के विनर्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल प्लेटफॉर्म्स और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर शो के सेट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि फिनाले से पहले ही शो की विजेता जोड़ी के नाम और ट्रॉफी उठाते हुए उनकी तस्वीरें लीक हो गई हैं। आइए जानते हैं कि वायरल तस्वीरों के जरिए किस जोड़ी ने शो का खिताब अपने नाम किया है। यह भी पढ़ें: Explainer: पंचायत चुनाव में मंजू देवी की हार क्यों? कहां गलती कर बैठे प्रधान जी

दो लड़कों की जोड़ी बनी विनर

बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस रीम शेख ने 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' जीता है, लेकिन खबर वायरल तस्वीरों के सामने आने के बाद दो लड़कों ने ये शो अपने नाम किया है। जी हां, दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' की ट्रॉफी जीती है। इन दोनों की जोड़ी ने लोगों शो में काफी एंटरटेन किया है और फिनाले एपिसोड में दोनों ने ही सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं।

ट्रॉफी थामे करण-एल्विश की फोटो वायरल

सोशल मी़डिया प्लेटफॉर्म पर करण कुंद्रा और एल्विश यादव की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो हाथ में ट्रॉफी पकड़े दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में भी वायरल हो रहा है, जिसमें रीम शेख आकर एल्विश और करण को बधाई दे रही हैं। एल्विश यादव के फैंस सोशल मीडिया पर उनको खूब बधाई दे रहे हैं। हालांकि अभी शो का फिनाले टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन वायरल तस्वीरों को देखकर दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव लगातार तीसरा रियलिटी शो जीत गए हैं। यह भी पढ़ें: सना खान की मां की प्रेयर मीट में प्रेग्नेंट गौहर खान हुईं शरीक, ये सेलेब्स भी आए नजर