TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Krystle Dsouza Birthday: एक्ट्रेस नहीं कुछ और बनना चाहती थीं क्रिस्टल डिसूजा, ऐसे रखा था इंडस्ट्री में कदम

Krystle Dsouza Birthday: क्रिस्टल डिसूजा आज 1 मार्च को अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। क्रिस्टल डिसूजा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कई सारे सीरियल्स में लीड रोल निभाया है। आज क्रिस्टल डिसूजा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आइए जानते हैं उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में- नहीं […]

Krystle Dsouza
Krystle Dsouza Birthday: क्रिस्टल डिसूजा आज 1 मार्च को अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। क्रिस्टल डिसूजा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कई सारे सीरियल्स में लीड रोल निभाया है। आज क्रिस्टल डिसूजा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आइए जानते हैं उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में-

नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस (Krystle Dsouza Birthday)

क्रिस्टल डिसूजा का जन्म मुंबई के एक क्रिस्चियन परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई मुम्बई में ही रहकर पूरी की है। दिलचस्प बात यह है कि क्रिस्टल डिसूजा को कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना था। वे हमेशा से ही एयर हॉस्टेस बनना चाहती थी लेकिन एक्ट्रेस की किस्मत के पन्नों में कुछ और ही लिखा था। हालांकि उन्हें सीरियल्स में बचपन से ही काफी दिलचस्पी थी पर उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वह खुद पर्दे पर नजर आएंगी।

2007 में पहली बार आईं थी नजर

एक्ट्रेस को पहली बार 2007 में सीरियल ‘कहे न कहे’ में देखा गया था। यही वह शो था जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस सीरियल ने उन्हें कुछ खास पहचान नहीं दिलाई। इस सीरियल के बाद उन्होंने कई सीरियल्स में हाथ डाला जैसे ‘क्या दिल में है’, ‘कस्तुरी’, ‘किस देश में है मेरा दिल’। ये भी पढ़ेंः लीक हो गई सलमान खान की टाइगर 3, भाईजान के फैंस का बुरा हाल

इस सीरियल ने दिलाई असली पहचान

अब बात कर लेते हैं उस सीरियल की जिन्होंने क्रिस्टल डिसूजा को असली पहचान दिलाई। 2011 में स्टार प्लस के सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ ने क्रिस्टल डिसूजा की किस्मत चमका दी। इस सीरियल से वे घर-घर में जानी जाने लगीं। इस सीरियल में वे एक्ट्रेस निया शर्मा के साथ लीड रोल में नजर आईं थी। यह सीरियल काफी लम्बे वक्त तक लोगों का चहीता बना रहा। क्रिस्टल डिसूजा ने इसमें बेहद ही अहम रोल निभाया था।

फिल्मों में भी आजमाया है हाथ

सीरियल्स में कामयाबी हासिल करने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों का सहारा लिया। इसके साथ ही साथ वो वेब सीरीज में भी नजर आईं। 2019 में उनकी वेब सीरीज ‘फितरत’ रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में क्रिस्टल डिसूजा के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन और आदित्य सील नजर आए थे। 2021 में इस एक्ट्रेस की फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज हुई थी। हालांकि, ये फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.