KRK On Pushpa 2 Poster: पुष्पा 2 का पोस्टर देख KRK ने उड़ाया मजाक, ट्विटर पर लिख दी ये बात
KRK On Pushpa 2 Poster: एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक अलग ही लेवल का क्रेज बना हुआ है। अल्लु अर्जुन के बर्थडे से पहले ही इसका टीजर और पोस्टर रिलीज कर दिया गया। इसके पोस्टर में अल्लू अर्जुन के लुक को देखकर हर कोई दंग रह गया। लोगों को अल्लू अर्जुन का साड़ी लुक काफी पसंद आया है लेकिन खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके ने अल्लू अर्जुन के उस लुक को ट्रोल कर दिया है।
कल ही रिलीज हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक (KRK On Pushpa 2 Poster)
बता दें कि अल्लू अर्जुन ने एक दिन पहले 7 अप्रैल को इंस्टाग्राम हैंडल पर 'पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके गले में नींबुओं की माला है। इसके अलावा एक्टर चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। माथे पर बिंदी लगाई है, जो शिव की तीसरी आंख की तरह दिख रहा है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन हाथ में बंदूक थामे हुए नजर आ रहे हैं।
केआरके ने उड़ाया मजाक
फिल्म का पोस्टर जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही फैंस इसको लेकर एक्साइटेड नजर आए और जमकर पुष्पा स्टार की तारीफ करते नजर आए। देखते ही देखते अल्लू अर्जुन का लुक चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में बाते करते नजर आए। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) ने 'पुष्पा 2' के पोस्टर का मजाक उड़ाया है।
केआरके ने किया ट्वीट
केआरके ने ट्विटर अकाउंट पर 'पुष्पा 2' के पोस्टर को शेयर करते हुए कहा है कि ये पुष्पा फिल्म के सीक्वल जैसा तो नहीं लग रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह पुष्पा 2 का पोस्टर है और मैं कंफ्यूज हूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ये लक्ष्मी 2 है या फिर कंचना? यह पुष्पा का सीक्वल बिल्कुल नहीं लगता है'।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.