TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

भारती सिंह से क्यों जलते थे कृष्णा अभिषेक? गोविंदा के भांजे ने पॉडकास्ट में किया खुलासा

Krishna Abhishek and Bharti Singh Podcast: कृष्णा अभिषेक को भारती सिंह से जलन होती थी। गोविंदा के भांजे ने एक पॉडकास्ट में इस पर खुलासा किया है। वहीं कृष्णा और सुदेश लहरी ने हर्ष और भारती की लव लाइफ के बारे में भी बात की।

Krishna Abhishek and Bharti Singh Podcast: कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह कई शोज में साथ में काम कर चुके हैं। गोविंदा के भांजे ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि भारती सिंह से उन्हें जलन होती थी। दोनों स्टार्स ने कॉमेडी में अपने करियर की शुरुआत साथ में ही की थी। आज भी कई शोज में दोनों को जोड़ी में परफॉर्म करते हुए देखा जाता है। वहीं हाल ही में दोनों के कॉमेडी पंच लाफ्टर शेफ्स में भी नजर आए। इसके बाद भी ऐसी क्या वजह रही कि कृष्णा भारती से चिढ़ते थे। आपको भी बताते हैं जलन का कारण असली कारण।

हर्ष की वजह से हुई जलन

कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में नजर आए। यहां गोविंदा के भांजे ने भारती को लेकर एक खुलासा किया। एक्टर और कॉमेडियन ने बताया कि कॉमेडी सर्कस में वह साथ काम कर चुके हैं। वहीं उस दौरान हर्ष लिम्बाचिया कॉमेडियन्स की स्क्रिप्ट लिखते थे। कृष्णा ने बताया, 'पहले हर्ष मेरे और सुदेश लहरी के लिए कॉमेडी स्क्रिप्ट लिखते थे। लेकिन बाद में वह भारती के लिए लिखने लगे, जिससे हमें काफी जलन होती थी।' यह भी पढ़ें: हाय नी मैं तेरा लवर…स्टेज पर बुलाकर Hania Aamir को Diljit Dosanjh ने कराया स्पेशल फील

हर्ष और भारती की लव लाइफ पर की बात

कृष्णा ने भारती और हर्ष की लव लाइफ पर भी बात की। एक्टर ने बताया कि जब हर्ष भारती के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे तभी से दोनों के बीच अफेयर भी शुरू हो गया था। कॉमेडी सर्कस से ही दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी थी। इस पर कृष्णा के साथ आए सुदेश लहरी ने भी हामी भरी और कहा कि कॉमेडी सर्कस से लेकर अभी तक दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं।

लाफ्टर शेफ्स में आ चुके नजर

कृष्णा, सुदेश और भारती ने हाल ही में लाफ्टर शेफ्स में काम किया। हालांकि भारती इस शो की होस्ट थी और कृष्णा-सुदेश कंटेस्टेंट थे। इसके बाद भी तीनों की केमिस्ट्री को देखने में काफी मजा आया। शो को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इन दिनों अपने पॉडकास्ट में सेलेब्स का इंटरव्यू लेते हैं और उनके साथ मस्ती भी करते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें: वो बॉलीवुड एक्टर, जिसने कंगना रनौत संग दी हिट मूवी, रेप केस में गए जेल; पहचाना कौन?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.