TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

‘काश मैं लड़का होती जो जिंदा होती’, Kolkata Rape Murder कांड पर छलके आयुष्मान खुराना के आंसू

Kolkata Rape Murder Case Celebs Reaction: कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है, अब महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, और लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस दौड़ में बॉलीवुड भी शामिल हो गया है और सेलेब्स पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं तो किसी ने महिला सुरक्षा पर ही सवाल उठा दिया है...

इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम
Kolkata Rape Murder Case Celebs Reaction: कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 31 साल की रेजिडेंट डॉक्टर जिसके साथ अस्पताल के सेमिनार हॉल में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। पहले पीड़िता का रेप हुआ और फिर निर्ममता के साथ उसकी हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने लोगों के दिल को छलनी कर दिया है। तो जरा सोचिए उन पेरेंट्स पर क्या बीती होगी जिनकी बेटी के साथ ये दरिंदगी हुई है। इस हादसे के बाद कई लोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए तो किसी की नींद ही उड़ गई और वो बेचैन हो उठे। बॉलीवुड को भी इस हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। अब आयुष्मान से लेकर कंगना, आलिया और स्वरा ने रिएक्ट किया है। आयुष्मान ने एक कविता के माध्यम से इस पूरी घटना को कुछ यूं सुनाया है कि सुनने वालों की आंखों से आंसू की धारा बह निकले...

काश मैं भी एक लड़का होती...

बॉलीवुड के फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया के माध्मय से अपने दुख को जाहिर किया है और एक लड़की की व्यथा को सुनाया है। कोलकाता रेप मर्डर केस में आयुष्मान ने एक कविता बनाई और उसे सुनाया जिसे सुन लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने लिखा- काश मैं भी एक लड़का होती...झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती... काश मैं भी एक लड़का होती.. अगर मैं एक लड़का होती शायद आज जिंदा होती। आगे भी कविता बहुत बड़ी है लेकिन हमने इसके कुछ हिस्सों को ही शब्दों में उकेरा है। यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस जिसने सुपरस्टार संग शादी करने के लिए बदला धर्म

ऋचा चड्ढा

हाल ही में एक बेटी की मां बनी ऋचा चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। ऋचा ने ममता बनर्जी से ट्वीट के माध्यम से कहा है कि इस देश की महिलाएं आपसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद करती हैं और त्वरित न्याय। आप वर्तमान में मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने वाली एकमात्र महिला हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी एक बेटी की मां हैं तो एक बेटी के पेरेंट्स का दुख वो समझ सकती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस भयानक हादसे के बारे में लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा फिर एक भयानक रेप कांड... महिलाएं न पहले सेफ थीं और न आज सेफ हैं, पहले निर्भया रेप केस हुआ और अब ये... कुछ भी तो नहीं बदला है। यह भी पढ़ें: ‘दीदी से बहुत डरती हैं बेगम’, कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर बोलीं स्वरा भास्कर

पूजा बनर्जी

टीवी की फेमस एक्ट्रेस पूजा बनर्जी भी इस हादसे से सदमे में हैं। उन्होंने भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए घर की दहलीज पार कर सड़क पर उतर आई हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्टर पर लिखा हुआ है कि 'सेफ्टी एक लग्जरी होनी चाहिए।' साथ में एक कैप्शन भी दिया है कि 'न्याय में देरी न्याय से इनकार करने के समान है।'

स्वरा भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस विभत्स हादसे पर दुख जताया और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना वीभत्स और भयावह घटना है। इससे ये पता चलता है कि महिलाएं समाज के लिए क्या हैं। फिर चाहे वो एक डॉक्टर ही वो जो समय पड़ने पर हमे जिंदगी देगी। अस्पताल के अधिकारियों और बुनियादी ढांचे की ओर से भी घोर चूक! ये दर्दनाक है कि भारत महिलाओं का देश नहीं है। आरोपियों पर केस होना चाहिए और पीड़िता को जल्द न्याय मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें:  कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस पर खौला कंगना रनौत का खून

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.