TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

KBC 16: वो 5 सवाल जिनका जवाब देकर चंद्र प्रकाश ने जीते 1 करोड़, आप कितनों का जानते हैं जवाब?

KBC 16: अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में बीते दिन के एपिसोड में कश्मीर से आए चंद्र प्रकाश ने इतिहास रच दिया। वो सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं, आइए जानते हैं वो प्रश्न जो बने कंटेस्टेंट की जीत का कारण...

KBC 16: 'कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16' (Kaun Banega Crorepati Season 16) को उनका पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। कश्मीर से आए चंद्र प्रकाश ने एक करोड़ रुपये जीत इतिहास रच दिया है। हालांकि उनसे ठीक पहले उज्जवल प्रजापत हॉट सीट पर बैठे थे। उन्होंने भी शानदार गेम खेला और 50 लाख रुपये जीत लिए। लेकिन वो एक करोड़ के सवाल का जवाब देने से चूक गए। उज्जवल ने भी अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। उनके बाद इस सीट की गरिमा को बढ़ाया चंद्र प्रकाश ने जिन्होंने ये साबित किया कि उनके ज्ञान के आगे दुनिया की कोई परेशानी आड़े नहीं आ सकती। हालांकि वो 7 करोड़ रुपये तो नहीं जीत पाए लेकिन 1 करोड़ जीत वो सीजन के पहले करोड़पति बन गए। हम आपको उन सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कंटेस्टेंट को 'केबीसी सीजन 16' (KBC 16) का पहला करोड़पति बना दिया। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं ताकि आपके ज्ञान में भी वृद्धि हो सके। सबसे पहले आया 10वां सवाल जो था 3 लाख 20 हजार का। इसका चंद्र प्रकाश ने सही उत्तर दिया।

1. प्रश्न:  'योकोजुना' किस संपर्क-खेल का सर्वोच्च रैंक है?

ऑप्शन A. हाप्किडो B. सूमो कुश्ती C. मुए थाई D. जूडो सही उत्तर है ऑप्शन  B सूमो कुश्ती अगला प्रश्न था 6 लाख 40 हजार का जिसका कंटेस्टेंट ने बहुत अच्छे से जवाब दिया। यह भी पढ़ें: KBC 16: 22 साल का लड़का बना सीजन का पहला करोड़पति, बेड से उठने की नहीं थी उम्मीद उसने रचा इतिहास

2. इनमें से क्या उत्तर भारत में बांगर और खादर नामक भूभाग का सबसे अच्छा वर्णन करता है?

ऑप्शन A. शंकुधारी वन B. रेतीले रेगिस्तान C. जलोढ़ जमाव D. बर्फीली ढ़लानें सही उत्तर है-  जलोढ़ जमाव 12 लाख 50 हजार के इस प्रश्न का उत्तर देना हर किसी के लिए आसान नहीं है। ये एक कठिन प्रश्न था।

3. प्रश्न: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में किस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था, और इसे अंग्रेजों से मुक्त होने वाला पहला स्थान घोषित किया था।

ऑप्शन A. पोर्ट ब्लेयर B. गुवाहाटी C. कोहिमा D. मिनिकॉय सही उत्तर है- पोर्ट ब्लेयर ये सवाल 25 लाख का था जो चंद्र प्रकाश के लिए एक बड़ी रकम थी। लेकिन उन्होंने इतना अच्छा खेला कि बड़ी ही आसानी से इसका उत्तर दिया।

4. प्रश्न: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, इनमें से क्या 21वीं सदी का एक प्रचलित सुपरफूड है, जिसकी खेती ऐज्टेक लोग 500 साल से भी पहले करते थे?

ऑप्शन केल गोजी बेरी वीटग्रास चिया सही उत्तर है चिया सीड्स 1 करोड़ का सवाल जिसका जवाब दे बने केबीसी सीजन के पहले करोड़पति।

5. प्रश्न:1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था?

इसके ऑप्शन थे- A: वर्जीनिया डेयर B: वर्जीनिया हॉल C: वर्जीनिया कॉफ़ी D: वर्जीनिया सिंक सही उत्तर है ऑप्शन A: वर्जीनिया डेयर। ये बहुत कठिन सवाल था, जिसे खुद अमिताभ बच्चन ने भी माना लेकिन चंद्र प्रकाश ने अपने ज्ञान सा सही परिचय देते हुए इसका सही जवाब दिया और 1 करोड़ रुपये जीत बने सीजन के पहले करोड़पति। यह भी पढ़ें: KBC 16: क्या था 7 करोड़ का सवाल? सही जवाब देकर भी 7 करोड़ नहीं जीते चंद्र प्रकाश

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.