KBC 16: अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी सूझ-बूझ से सवालों का जवाब देते हैं और प्राइज मनी जीत लेते हैं। हालिया एपिसोड में ओडिशा के कटक की पंकजिनी दाश हॉट सीट पर बैठीं। बिग बी ने पहले ही सवाल के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर का जिक्र कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं बिग बी ने बाकी के क्रिकेट कमेंटेटर्स को बायस्ड का टैग भी दिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर बिग बी ने ऐसा क्यों बोला?
24 साल की मेहनत लाई रंग
बीते दिन के एपिसोड में पंकजिनी दाश 24 साल के प्रयासों के बाद शो में कदम रख पाईं। ओडिशा की पंकजिनी ने अपने चुनौतियों से भरे सफर के बारे में भी बातें साझा की। पंकजिनी ने बताया कि उन्होंने अपनी नानी की मेडिकल शॉप चलाकर अपने बच्चों को पाला है। वहीं यहां आने के लिए पंकजिनी को उनके बेटों से काफी सपोर्ट किया।
अब इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने कमेंटेटर्स के बारे में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार देखा है कि दूसरे देश के कमेंटेटर्स सिर्फ अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं, जो मुझे काफी गलत लगता है। अब भारतीय कमेंटेटर्स को ही देख लीजिए सुनील गावस्कर हर खिलाड़ी की तारीफ करते हैं वह ये नहीं देखते की कौन किस देश का है। मुझे उनकी ये बात बेहद अच्छी लगती है। वहीं इस पर ऑडियंस ने भी खूब तालियां बजाई।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.