फिल्मों में नहीं, असल जिंदगी में बहन-भाई हैं बॉलीवुड के ये सितारे!
Bollywood Star Real Life Siblings
Bollywood Star Real Life Siblings: बॉलीवुड फिल्मों में तो आपने भाई-बहन, देवर-भाभी की खूब पॉपुलर जोड़ियां देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों की असल भाई-बहन की जोड़ी के बारे में बता रहे हैं जिसे शायद ही आप अब तक जानते हों। चलिए जानते हैं, कौन सी हैं ये भाई-बहन की जोड़ी।
इमरान हाशमी और आलिया भट्ट
क्या आप जानते हैं, इमरान हाशमी और आलिया भट्ट भाई-बहन हैं। जी हां, बहुत से लोग ये बात नहीं जानते, लेकिन आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट रिश्ते में इमरान हाशमी के मामा लगते हैं। खुद इमरान हाशमी और आलिया ने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
काजोल और मोहनीश बहल
कुछ ही लोग जानते होंगे कि काजोल और मोहनीश बहल भाई-बहन हैं। मोहनीश की मां नूतन और काजोल की मां तनुजा सगी बहनें हैं।
करीना कपूर और अर्जुन कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर रिश्ते में दूर के चचेरे भाई-बहन लगते हैं, लेकिन इन दोनों ने इसकी सारी हदें तब पार कर दी जब इस भाई-बहन की जोड़ी ने एक फिल्म में किसिंग सीन किया। सोशल मीडिया पर दोनों खूब ट्रोल हुए थे।
सोनम कपूर और रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी एक दूसरे के भाई-बहन हैं। दरअसल, सोनम कपूर की नानी और रणवीर सिंह की दादी बहनें हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, एक्टर सोनू सूद को अपना मुंहबोला भाई कहती हैं। फिल्म 'जोधा-अकबर' से ही सोनू सूद और ऐश्वर्या राय का रिश्ता भाई-बहन का है।
अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपनी मुंहबोली बहन कहते हैं। बॉलीवुड में आने के बाद से ही कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर को अपना भाई कहती हैं।
ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण से लेकर यामी गौतम तक, बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस इस साल बन सकती हैं मां
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.