TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

5 हसीनाओं से प्यार, 2 पत्नियों को दिया धोखा, बोल्ड एक्ट्रेस संग रचाई तीसरी शादी, एक ने जड़ा सरेआम थप्पड़, जानें कौन?

Karan Singh Grover Birthday: करण सिंह ग्रोवर का आज बर्थडे है, एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं, आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कुछ दिलचस्प किस्से।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Karan Singh Grover Birthday: छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण सिंह ग्रोवर का आज बर्थडे है। एक्टर ने टीवी सीरियल्स से एक्टिंग की शुरुआत की और आज वो बॉलीवुड फिल्मों में भी छा गए हैं। हाल ही में रितिक रोशन की फाइटर में नजर आ चुके एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। अभिनेता बड़े ही दिल फेक किस्म के इंसान हैं इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार हो चुका है और शादी के मामले में भी वो आगे हैं। अब बिपाशा बसु के हसबैंड के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

करण सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी 1982 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल से की है। करण का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था उन्होंने बस अपने दम पर एक्टिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक्टर ने एक्टिंग का डेब्यू एमटीवी के युवा शो ‘कितनी मस्त है ये जिंदगी’ से किया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने ‘दिल मिल गए’ में काम किया जो एक मेडिकल ड्रामा था। इसमें एक्टर ने डॉक्टर का किरदार निभाया था, और घर घर में फेमस हो गए थे।

इन हसीनाओं संग लड़ा चुके हैं इश्क

करण सिंह ग्रोवर अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। बात उनके अफेयर की करें तो इस लिस्ट में कई सारे नाम आते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है श्रद्धा निगम का जिनसे करण ने साल 2008 में शादी की थी। हालांकि 10 महीने में ही वो अलग हो गए। यह भी पढ़ें: विवादों से घिरा है Miss World का इतिहास, कभी पोप भी इसे मानता था ‘पाप’…

लिस्ट में और भी कई सारे नाम हैं

सुरभि ज्योति: 'कुबूल है' सीरियल में दोनों साथ नजर आए थे और सेट पर ही प्यार पनपा लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। गुल खान: रिपोर्ट्स की मानें तो गुल खान के साथ भी करण का नाम जुड़ा। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया था। निकोल अल्वारेस: करण सिंह का नाम कोरियोग्राफर निकोल अल्वारेस के साथ भी खूब उछला। जेनिफर विंगेट: जेनिफर विंगेट के साथ करण का अफेयर परवान चढ़ा और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। हालांकि 2014 में दोनों का तलाक भी हो गया।

किसने मारा था करण को सरेआम थप्पड़

खबरों के अनुसार जिस हसीना ने करण सिंह ग्रोवर को थप्पड़ मारा था वो और कोई नहीं बल्कि जेनिफर विंगेट ही थीं। ‘दिल मिल गए’ के सेट एक्ट्रेस ने अपने पति को किसी और के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्से में आकर अभिनेत्री ने सरेआम करण को थप्पड़ मार दिया।

बिपाशा बसु संग की तीसरी शादी

करण सिंह ग्रोवर को फिर से प्यार हुआ और इस बार उनका दिन बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर आ गया था। 30 अप्रैल साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली और अब ये कपल एक प्यारी सी बच्ची देवी के पेरेंट्स भी बन गए हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.