TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

जिंदगी और मौत से लड़ रही थी बेटी, कलेजे के टुकड़े को हुई दिल की बीमारी; करानी पड़ी हार्ट सर्जरी

Karan Singh Grover Talk About Devi: हर पेरेंट के लिए उनकी संतान सबसे खास होती है, लेकिन अगर उसे कुछ हो जाए तो दिल छलनी हो जाता है। ऐसा ही एक कपल है जिसे शादी के 6 साल बाद औलाद का सुख मिला, लेकिन 3 महीने में ही पता चला की उसे दिल की बीमारी है...

इमेज क्रेडिट: Google
Karan Singh Grover Talk About Devi: इसमें तो कोई दो राय नहीं है कि किसी भी माता-पिता के लिए उनकी औलाद ही सबसे खास होती है। लेकिन जरा सोचिए की किसी के कलेजे के टुकड़े को कुछ हो जाए तो उनपर क्या बीतती होती होगी। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ( Karan Singh Grover) इस समय अपनी पैरंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी के करीब 6 साल बाद नवंबर 2022 में बेटी देवी (Devi) का स्वागत किया था। देवी के आगमन के बाद से उनकी लाइफ बिल्कुल बदल गई है। हालांकि, उन्हें अपनी लाडली के जन्म के बाद काफी मुश्किल का सामना भी करना पड़ा था। छोटी सी उम्र में उनकी लाड़ली को दिल की बीमारी जो लग गई थी। पिता ने बताया बेटी की सर्जरी के दौरान हुई परेशानियों को...

खुशियों के साथ हुई दुख की भी एंट्री

दरअसल, देवी के जन्म के कुछ ही दिन बाद बिपाशा और करण को उसके दिल में दो छेद होने के बारे में जानकारी मिली थी। ऐसे में उनके लिए वह पल खुशी और गम दोनों देने वाला बन गया था, क्योंकि जहां एक तरफ वह शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनकर बेहद खुश थे, वहीं ये चीज उनके लिए मुसीबत बनकर आई थी। खैर, डॉक्टर्स ने लंबी सर्जरी के बाद इसे ठीक कर दिया, लेकिन उनके लिए इससे निपटना बिल्कुल भी आसान नहीं था। यह भी पढ़ें:श्रेयस तलपड़े की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल,अब एक्टर ने किया रिएक्ट बोले मेरी बेटी…

करण सिंह ग्रोवर ने बेटी की सर्जरी पर बयां किया दर्द

एक मीडिया इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर ने अपना दर्द बयां किया है कि एक पिता और पति होने के नाते वह पल उनके लिए कैसा था, जब उनकी तीन महीने की बेटी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही थी। हाल ही में, करण सिंह ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में इस बेहद मुश्किल भरे वक्त के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी लाइफ में कई मुश्किल और कठिनाई भरे पल आए, लेकिन वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि ये मुश्किल वक्त बिना किसी नुकसान के निकल गए और कुछ गलत नहीं हुआ।

सीने से पेट तक है सर्जरी का निशान

करण ने इंटरव्यू में बताया कि उनके सामने सबसे बड़ी मुश्किल तब आई, जब उन्हें अपनी बेटी के दिल में दो छेद होने के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें अपनी बेटी के साथ मुश्किल समय का सामना करना पड़ा। वह समय उनके लिए काफी मुश्किल था। उनकी बेटी को एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम थी और उस दौरान उसने जो सहा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।  अपनी बेटी को करण कहा कि वो सच में फाइटर है, उसके सीने पर एक लंबा निशान है, जो उसके पेट तक जाता है। जो कुछ भी उसने और उसकी मां ने झेला उसकी तुलना नहीं की जा सकती। यह भी पढ़ें: इंटीमेट सीन करने के लिए किया मजबूर, एक रोमांटिक सीन के लिए 17 री-टेक; एक्ट्रेस का हुआ यौन शोषण

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.