TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024 में सेलेब्स का रिपोर्ट कार्ड: कंगना रनौत से लेकर अरुण गोविल तक, किसने मारी बाजी!

Lok Sabha Elections Result Celebs Report Card 2024: चलिए जानते हैं, कंगना रनौत से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी जैसे सितारों में से किसने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की, किसे करना पड़ा हार का सामना।

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Elections Result Celebs Report Card 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम नतीजे लगभग आ चुके हैं। चलिए, इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उन स्टार्स के रिपोर्ट कार्ड पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने इस साल लोकसभा चुनाव लड़ा है।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के अपने गृहनगर मंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद, उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत हासिल की।

पवन कल्याण

जन ​​सेना पार्टी के संस्थापक, नेता और साउथ एक्टर पवन कल्याण ने पीथापुरम चुनावों में वाईएसआरसीपी के वांगा गीता विश्वनाथम को हराकर जीत हासिल की।

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण के प्रमुख सितारे, अरुण गोविल भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह वे पीछे चल रहे थे, लेकिन अंततः विजयी हुए।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' कही जाने वाली हेमा मालिनी ने कांग्रेस पार्टी के मुकेश धनगर को 2,93,407 वोटों के अंतर से हराया है। भाजपा की हेमा मालिनी को 5,10,064 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मुकेश धनगर को 2,16,657 वोट मिले और बसपा के सुरेश सिंह को 1,88,417 वोट मिले। इससे पहले 2019 और 2014 के चुनावों में हेमा मालिनी ने यह सीट जीती थी।

शत्रुघ्न सिन्हा

लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने 59,564 वोटों से जीत दर्ज की

मनोज तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। अभिनेता और गायक मनोज तिवारी 821567 के साथ 53 फीसदी वोट उन्हें मिले हैं, इनकी जीत की पूरी उम्मीद की जा रही हैं।

रवि किशन

लापता लेडीज में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने के बाद, अभिनेता और भाजपा उम्मीदवार रवि किशन गोरखपुर से जीत गए हैं।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह चुनाव में पीछे चल रहे थे, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने उन्हें इस बार हरा दिया।

देव अधिकारी और हिरन चटर्जी

तृणमूल कांग्रेस के देव अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के डॉ. हिरण्मय चट्टोपाध्याय, दोनों बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता, घाटल निर्वाचन क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के लिए एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। देव फिलहाल आगे चल रहे हैं।

शताब्दी रॉय

बंगाली एक्ट्रेस और तीन बार तृणमूल सांसद रहीं शताब्दी रॉय ने बीरभूम में 11 दावेदारों को हराकर जीत हासिल की है।

सुरेश गोपी

भाजपा उम्मीदवार और मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी ने कांग्रेस के के मुरलीधरन और सीपीआई उम्मीदवार सुनील कुमार को हराकर केरल के त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव जीता है। ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के नतीजों पर क्यों भड़के सोनू निगम, अयोध्या वालों से बोले-शर्म करो 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.