TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Kalki 2898 AD किस OTT पर होगी रिलीज? अब तक का कलेक्शन और किस-किस का रिकार्ड तोड़ा

Kalki 2898 AD Worldwide Collection and OTT Date: 'कल्कि 2898 AD' ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है और बॉक्स-ऑफिस पर सनसनी बनकर उभरी है। पौराणिक और साइं-फाई एक्शन ड्रामा 27 जून को कई भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई की। चलिए जानते हैं, फिल्म के कलेक्शन और OTT रिलीज के बारे में।

Kalki 2898 AD Worldwide Collection and OTT Date
Kalki 2898 AD Worldwide Collection and OTT Date: 'Kalki 2898 AD' बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा है। चलिए जानते हैं, 'कल्कि 2898 एडी' ने देशभर में कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया। साथ ही दुनियाभर की कौन सी इंडियन फिल्में है जिसका रिकॉर्ड 'कल्कि 2898 एडी' ने तोड़ा और बॉक्स ऑफिस पर किन इंडियन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही जानेंगे 'कल्कि 2898 एडी' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है और कब रिलीज होगी।

'कल्कि 2898 एडी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' ने दुनियाभर में लगभग 832.2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। रात 10 बजे के बाद ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

'कल्कि 2898 एडी' का इंडिया कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' ने देशभर में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में लगभग 516.02 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। रात 10 बजे के बाद ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

'कल्कि 2898 AD' किस ओटीटी पर होगी रिलीज

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 'कल्कि 2898 एडी' को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन में इंग्लिश सब्टाइटल्स स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं नेटफ्लिक्स पर 'कल्कि 2898 एडी' का हिंदी वर्जन इंग्लिश सब्टाइटल्स के साथ स्ट्रीम होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती योजना जुलाई के अंत तक फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की थी। हालांकि, अब माना जा रहा है कि 'कल्कि 2898 AD' सितंबर के दूसरे सप्ताह में स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि फाइनल डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने कथिततौर पर निर्माताओं को इसके थिएटर रन को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

वर्ल्डवाइड किस-किस इंडियन फिल्म का रिकार्ड तोड़ा

'कल्कि 2898 AD' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेड वेबसाइट sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 832 करोड़ रुपए की कमाई कर आमिर खान की 'पीके' और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' को पीछे छोड़ दिया है और अब तक की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यदि फिल्म 1000 करोड़ का बिजनेस करती है तो ये फिल्म 'एनिमल' और 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। ये लिस्ट इस प्रकार है -
  1. दंगल (2016): 2070.3 करोड़ रुपए
  2. बाहुबली 2 (2017): 1788.06 करोड़ रुपए
  3. आरआरआर (2022): 1230 करोड़ रुपए
  4. केजीएफ 2 (2022): 1215 करोड़ रुपए
  5. जवान (2023): 1160 करोड़ रुपए
  6. पठान (2023): 1055 करोड़ रुपए
  7. बजरंगी भाईजान (2015): 922.03 करोड़ रुपए
  8. एनिमल (2023): 915 करोड़ रुपए
  9. सीक्रेट सुपरस्टार (2017): 912.75 करोड़ रुपए
  10. कल्कि 2898 एडी (2024): 832.2 करोड़ रुपए (अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक)
  11. पीके (2014): 792 रुपए करोड़
  12. 2.0 (2018): 744.78 करोड़ रुपए
  13. गदर 2 (2023): 686 करोड़ रुपए

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  1. बाहुबली 2 द कन्क्लूजन (2017) - 1030.42 करोड़ रुपए (India Net Collection), 1416.9 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  2. केजीएफ चैप्टर 2 (2022) - 859.7 करोड़ रुपए (India Net Collection), 1000.85 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  3. आरआरआर (2022) - 782.2 करोड़ रुपए (India Net Collection), 915.85 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  4. जवान (2023) - 640.25 करोड़ रुपए (India Net Collection), 760 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  5. एनिमल (2023) - 553.87 करोड़ रुपए (India Net Collection), 660 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  6. पठान (2023) - 543.09 करोड़ रुपए (India Net Collection), 657.5 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  7. गदर 2 (2023) - 525.7 करोड़ रुपए (India Net Collection), 620.5 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  8. कल्कि 2898 एडी (2024) - 510.05 करोड़ रुपए (India Net Collection), 607.2 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  9. बाहुबली (2015) - 421 करोड़ रुपए (India Net Collection), 516 करोड़ रुपए (India Gross Collection) 2.0 (2018) - 407.05 करोड़ रुपए (India Net Collection), 551.5 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  10. सलार: पार्ट 1 - (2023) 406.45 करोड़ रुपए (India Net Collection), 487.75 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  11. अवतार (2022) - 391.4 करोड़ रुपए (India Net Collection), 477.5 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
  12. दंगल (2016) - 387.38 करोड़ रुपए (India Net Collection), 535 करोड़ रुपए (India Gross Collection)
ये भी पढ़ें: ‘कल्कि 2898 एडी’ में भैरव की Bujji की आवाज के पीछे कौन? चेहरा आया सामने 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.