TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Jigra BO Collection Day 2: आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ ने पकड़ी रफ्तार, जानें दूसरे दिन का कारोबार

Jigra BO Collection Day 2: आलिया भट्ट की जिगरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन स्लो ओपनिंग के बाद दूसरे दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी है। आइए आपको बताते हैं मूवी का अब तक का कलेक्शन कितना रहा।

Jigra BO Collection Day 2: आलिया भट्ट की जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में आलिया एक्शन सीन्स करती हुई दिखाई दे रही हैं। मूवी से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। वहीं दूसरे दिन आलिया की एक्शन मूवी ने रफ्तार पकड़ी है। फिल्म के प्रमोशन में आलिया और उनकी टीम ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं फिल्म की ओपनिंग काफी स्लो रही, जिससे दर्शक ज्यादा इंप्रेस नहीं हो पाए। आइए आपको बताते हैं मूवी का अब तक का बॉक्स ऑफिस पर क्या कलेक्शन रहा।

मूवी की ओपनिंग स्लो

आलिया भट्ट की 'जिगरा' का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। ट्रेलर जितना धमाकेदार रहा, मूवी उतना कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन ही मूवी की ओपनिंग काफी स्लो नजर आई। फिल्म की कहानी बहन और भाई के ऊपर है। 80 करोड़ में बनी यह मूवी पहले दिन सिर्फ 4.55 करोड़ ही कमा पाई। यह भी पढ़ें: Jigra Box Office Collection Day 1: ‘जिगरा’ का नहीं चला जादू? ओपनिंग डे पर इतना हुआ कलेक्शन

दूसरे दिन की कमाई

वहीं दूसरे दिन मूवी ने रफ्तार पकड़ी। बीते शनिवार को आलिया की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ की कमाई की। दोनों दिन का कलेक्शन कुल 11.05 करोड़ हुआ है। वहीं आज संडे को भी कमाई के आसार हैं। वहीं फिल्म के मेकर्स को भी उम्मीद है कि मूवी अच्छा कलेक्शन कर सकती है। फिल्म में आलिया और वेदांग रैना मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी बहन-भाई के रिश्ते पर है। इसमें दिखाया है कि कैसे अपने भाई को मुश्किलों से बाहर निकाले के लिए एक बहन किस हद तक जा सकती है।

राजकुमार राव की मूवी से टक्कर

आलिया की 'जिगरा' का सामना राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो' से हुआ। हालांकि कमाई के मामले में राजकुमार राव की मूवी आलिया से आगे है। संडे में आलिया और वेदांग की मूवी की कमाई बढ़ सकती है। जहां जिगरा भाई-बहन के इमोशनल रिश्ते की कहानी है तो दूसरी ओर राजकुमार राव की 'विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो' एक कॉमेडी मूवी है। यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की ‘जिगरा’ पर कंगना रनौत का रिएक्शन, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.