Jerry Miller Passes Away: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आई है जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। हॉलीवुड के फेमस संगीतकार जेरी मिलर (Jerry Miller) का 81 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। हालांकि अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है म्यूजिशियन ने शनिवार की रात यानी 20 जुलाई को अंतिम सांस ली। इस घटना की जानकारी उनके फैन पेज मोबी ग्रेप फेसबुक फैन और जर्नलिस्ट एरिक ब्रेनर ने दी है।
फैन पेज पर पोस्ट कर दी दुखद जानकारी
जेरी मिलर 60 के दशक के फेमस संगीतकार रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। जेरी मिलर के निधन की खबर उनके फैन पेज पर दी गई है। पोस्ट में बताया गया कि दुखद जानकारी है कि जेरी मिलर का शनिवार की रात निधन हो गया है। साथ ही ये भी अनुरोध किया गया कि उनकी गोपनीयता को बनाए रखें।
#RIP Jerry Miller (1943-2024), Amerikaans singer-songwriter & gitarist (Moby Grape). ‘Hey Grandma’, https://t.co/jRphkppfNP #TDIM pic.twitter.com/sMOPBLcAwX
— René (@AlbiYes) July 22, 2024
कब से शुरू हुआ जेरी का करियर
जानकारी के लिए बता दें कि जेरी मिलर ने अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही कर दी थी। वो फेमस नॉर्थवेस्ट डांस-रॉक बैंड के साथ काम करते थे और रिकॉर्डिंग करते थे। जेरी ने बॉबी फुलर फोर के हिट रिकॉर्ड ‘आई फाइट द लॉ’ के साथ भी काम किया था। संगीतकार की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि सैन फ्रांसिस्को की संगीत के दुनिया को उनके यूं चले जाने से तगड़ा झटका लगा है।
‘मोबी ग्रेप’ के फेमस गिटार वादक थे जेरी
जेरी मिलर के चले जाने से फ्रांसिस्को म्यूजिक इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। जेरी ‘मोबी ग्रेप’ बैंड की स्थापना साल 1966 में सैन फ्रांसिस्को में हुई थी। इस ग्रुप के मुख्य गिटारवादक जेरी मिलर ही थे। जेरी ने बाद में ऑर्गेनिस्ट बिल चैपलिन के साथ ‘द रिदम ड्यूक्स’ बैंड की स्थापना की।
Jerry Miller, one of the most influential musicians in the San Francisco music scene of the 1960s, died Saturday night in Tacoma, Washington, at age 81. No cause has been given. His death was reported on the Moby Grape Facebook fan page and by journalist Eric Brenner.😢 pic.twitter.com/ItdNIIp8we
— Sumner (@renmusb1) July 21, 2024
शानदार गिटार वादक थे जेरी मिलर
वैसे तो गिटार वादकों की कोई कमी नहीं है लेकिन जेरी मिलर का नाम टॉप लिस्ट में आता है। उनके गिटार बजाने की काबियलित की लोग काफी प्रशंसा करते हैं। एरिक क्लैप्टन ने तो उन्हें “दुनिया का सबसे अच्छा गिटार वादक” कहा था। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितने शानदार गिटारवादक रहे होंगे।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर की जवान बेटी का 4 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार