TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

आज की रात… के कोरियोग्राफर जेल में, यौन उत्पीड़न केस में पत्नी बोलीं ‘सबूत मिला तो उन्हें छोड़ दूंगी’

Jani Master Wife Reaction After Arrest: कोरियोग्राफर जानी मास्टर को महिला के यौन शोषण के आरोप में गोवा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अब जानी की वाइफ आयशा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है...

Jani Master Wife Reaction After Arrest: फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master) उर्फ शेख जानी बाशा पर 21 साल की महिला को-स्टार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। गोवा पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और अरेस्ट भी कर लिया है। अब इस केस में नया मोड़ आ गया है जब जानी की वाइफ आयशा की एंट्री हो गई है। खबरें हैं कि कोरियोग्राफर की पत्नी ने उस लड़की को धमकाया भी था, हालांकि इसके बाद जानी को पोस्को अधिनियम के तहत अरेस्ट कर लिया था। लेकिन अब इस मामले में आयशा का रिएक्शन सामने आया है। चलिए जानते हैं कि क्या कहा आयशा ने...

आरोपों को बताया झूठा

जानी मास्टर को गोवा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल कोरियोग्राफर पर पास्को एक्ट भी लगा है। इसी बीच उनकी पत्नी का रिएक्शन आया है, जिसने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पति पर लगे आरोप झूठे हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उनके इस बयान ने एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। यह भी पढ़ें: Yudhra BO Collection Day 1: ‘युध्रा’ ने पहले दिन कितने नोट छापे? क्या स्त्री 2 को देगी टक्कर?

मैं उन्हें छोड़ दूंगी

आयशा का कहना है कि वो अपने पति को अच्छे से जानती हैं। खबरों के अनुसार, उस लड़की का यौन शोषण जानी मास्टर ने तब किया था जब वो नाबालिग थी यानी सिर्फ 16 साल की थी। इस पर कोरियोग्राफर की पत्नी का कहना है कि ये सच नहीं है कि जानी ने 16 साल की लड़की का यौन शोषण किया है। अगर बात में सच्चाई है तो लड़की सबूत लाए, और अगर ये सच निकलता है तो वो जानी मास्टर को छोड़ देंगी। उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं लेकिन उनके कोई बच्चे नहीं हैं।

कब हुई गिरफ्तारी

जानकारी के लिए बता दें कि जानी मास्टर पर एक 21 साल की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर उन्हें गोवा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। 19 सितंबर यानी वीरवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी बाशा है। उन्होंने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।

लगे ये आरोप

जानी मास्टर पर महिला के यौन शोषण का आरोप लगा है। उसे गोवा की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट वारंट हासिल किया गया। प्रेस रिलीज जारी की गई जिसमें कहा गया कि महिला की शिकायत के आधार पर साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। 15 सितंबर को नरसिंगी पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 506, 323 के तहत फिर से मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जानी मास्टर ने 2020 में मुंबई में काम के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया और यौन उत्पीड़न जारी रखा और उसे किसी को न बताने की धमकी भी दी।

POCSO Act भी लगा

महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है। ये तब हुआ जब वो नाबालिग थी, ऐसे में जानी मास्टर पर POCSO अधिनियम, के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच, तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गठित एक पैनल ने भी जानी मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: पहले बोला अंकल फिर उसी से की शादी, बनी दो बच्चों की अम्मी, दिलचस्प है ‘बेबो’ की लव स्टोरी

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.