TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

यौन उत्पीड़न केस में फंसे कोरियोग्राफर Jani Master को पार्टी ने निकाला, एक्ट्रेस की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

Jani Master Out From Pawan Kalyan Party: यौन उत्पीड़न के केस में फंसे कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ पहले FIR दर्ज हुई, अब उन्हें पवन कल्याण ने अपनी राजनीतिक पार्टी जन सेना से भी बाहर कर दिया है...

Jani Master Out From Pawan Kalyan Party: फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर (Jani Master) के खिलाफ एक 21 साल की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस केस में उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। वहीं राजनीतिक पार्टी ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया है। जी हां, जानी पवन कल्याण (Pawan Kalyan) के राजनीतिक संगठन जन सेना के सदस्य भी हैं। ऐसे में विवाद की खबरों के बीच जनसेना ने तुरंत जानी मास्टर से किनारा कर लिया है। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। ऐसे में कोरियोग्राफर के लिए ये डबल झटका है, एक तरफ प्रोफेशनल लाइफ में नाम खराब हुआ वहीं राजनीतिक पार्टी में भी बदनामी हो गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान

कोरियोग्राफर जानी मास्टर की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक तरफ यौन शोषण के मामले में उनके खिलाफ FIR हो गई है। वहीं अब पवन कल्याण की जिस राजनीतिक पार्टी से वो जुड़े थे उससे भी उन्हें दूर रहने के लिए कह दिया गया है। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान जारी कर कहा है कि जानी मास्टर को पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना है। पार्टी ने ये भी साफ किया कि विवाद के कारण ऐसा कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें: Honey Singh ने मशहूर सिंगर ने मांगी माफी, इंडस्ट्री को लताड़ा, बोले-रील बनाने वाले…

एक्ट्रेस की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला का यौन शोषण किया हैं। एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके साथ जानी ने मारपीट भी की थी। एक्ट्रेस का कहना है कि आउटडोर शूटिंग के दौरान उनके साथ कोरियोग्राफर ने कई बार यौन शोषण किया। इसके अलावा वो उनके घर पर भी आता था और मारपीट करता था। अभिनेत्री का नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन ये तो साफ है कि इस शिकायत के बाद कोरियोग्राफर की परेशानी तो बढ़ ही गई है।

जानी मास्टर पर रेप और धमकी के लगे आरोप

कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर महिला साथी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से पुलिस भी हरकत में आ गई है। महिला के बयान के आधार पर रायदुर्गम पुलिस ने कथित तौर पर एक जीरो एफआईआर दर्ज की और इसे आगे की जांच के लिए नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके पीछे की वजह ये है कि महिला नरसिंगी की ही रहने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जानी पर IPC की धारा 376 (बलात्कार), आपराधिक धमकी (506) और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के केस में फंसे फेमस कोरियोग्राफर, रेप और धमकी देने के आरोप; दर्ज हुई FIR

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.